एंटरटेनमेंट
तू मेरी, मैं तेरा: बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से चल रही फिल्म, 10वें दिन की कमाई से मिलेगा बड़ा झटका
तू मेरी, मैं तेरा—बॉक्स ऑफिस पर कमज़ोर प्रदर्शन: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से काफी कम कमाई की. फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. यह रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों को थियेटर तक लाने में असफल रही. इस कारण फिल्म की कमाई लगातार घटती गई. यह फिल्म 2025 के अंतिम सप्ताह में रिलीज हुई थी और आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने भी इसे कड़ी टक्कर दी. अब फिल्म का कलेक्शन करोड़ों से घटकर लाखों में पहुँच गया है. आइए जानते हैं 10वें दिन की कमाई के बारे में.
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का 10वें दिन बुरा हाल
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने में कड़ी मेहनत कर रही है. रिलीज के 9 दिन में ही फिल्म की हालत गंभीर हो गई. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन मूवी ने केवल 0.11 करोड़ रुपये ही कमाए, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 30.76 करोड़ रुपये हो गई है.
आइए दिनवार ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का कलेक्शन देखें-
- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन दिन 1- 7.75 करोड़ रुपये
- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन दिन 2- 5.25 करोड़ रुपये
- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन दिन 3- 5.5 करोड़ रुपये
- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन दिन 4- 5 करोड़ रुपये
- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन दिन 5- 1.75 करोड़ रुपये
- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन दिन 6- 1.75 करोड़ रुपये
- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन दिन 7- 1.85 करोड़ रुपये
- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन दिन 8- 1.3 करोड़ रुपये
- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन दिन 9- 0.5 करोड़ रुपये
- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन दिन 10- 0.11 करोड़ रुपये
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – 30.76 करोड़ रुपये