Health

दिल्ली में प्रदूषण: नागरिकों के लिए बढ़ा स्वास्थ्य संकट, प्रतिबंधों के बावजूद एसी्यूआई में कमी नहीं; सभी जानकारी जानें

Published

on

दिल्ली प्रदूषण: कई प्रयासों के बावजूद दिल्ली की हवा गंभीर स्थिति में है। हालात यह हैं कि नागरिकों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। कई स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार जा चुका है। जानकारियों के अनुसार, दिल्ली में ग्रैप-4 लागू है, लेकिन इसके बावजूद वायु प्रदूषण में कोई सुधार नहीं हो रहा है। दिल्लीवासियों को स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को घर में रहने का सुझाव दिया गया है। 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम भी लागू हो चुका है। अब हम आपको बताते हैं कि दिल्ली प्रदूषण के चलते किन लोगों को किस प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली प्रदूषण के कारण यहां के लोगों पर मंडरा रहा है यह स्वास्थ्य संकट

जानकारी के अनुसार, बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली के निवासियों पर कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। अगर स्वास्थ्य समस्याओं की बात करें, तो वायु प्रदूषण के कारण सांस लेने में कठिनाई, सीने में जकड़न, निरंतर खांसी, बलगम, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज़, फेफड़ों में संक्रमण, कैंसर, एलर्जी, दिल की बीमारियाँ, स्ट्रोक और कमजोर इम्यूनिटी जैसी कई जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। डॉक्टर लोग लगातार नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

इन क्षेत्रों में एक्यूआई 400 के ऊपर पहुंचा

जानकारी के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 से ऊपर है। आनंद विहार, विवेक विहार, पंजाबी बाग, नेहरू नगर, आईटीओ, आर. के. पुरम, द्वारका-सेक्टर 8, नोएडा सेक्टर -125, नोएडा सेक्टर – 1 जैसे कई क्षेत्रों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त भी कई जगहों पर एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि सरकार की ओर से लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति अभी भी काफी चिंताजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version