Health

धनिया के फायदे: स्वाद के साथ डायबिटीज सहित इन रोगों से राहत दिलाता है हरा धनिया, जानें इसके उपयोग कैसे करें

Published

on

धनिए के फायदे: हरा धनिया केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसमें विटामिन ए, सी, के के साथ ही ऐंटी-इंफ्लेमेटरी, ऐंटी-फंगस, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और जिंक के साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है। यदि इसे रोजाना उपयोग किया जाए तो यह डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है। धनिए में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

धनिए के फायदे: किन बीमारियों में है सहायक?

हरा धनिया रसोई का एक ऐसा आवश्यक मसाला है, जिसके बिना ज्यादातर सब्जियों का स्वाद अधूरा है। यह वेज और नॉनवेज दोनों में स्वाद जोड़ता है। यही कारण है कि इसका उपयोग सूखे और ताजे दोनों रूपों में किया जाता है। यह जानना जरूरी है कि सूखे धनिए की तुलना में हरा धनिया अधिक स्वास्थ्यवर्धक होता है। यह कई प्रकार की बीमारियों से राहत प्रदान करता है। हरे धनिए का सेवन पाचन, उच्च रक्तचाप, गठिया, एक्जिमा, थायरॉयड, एलर्जी और तनाव कम करने में सबसे अधिक फायदेमंद होता है।

धनिए का उपयोग करने का तरीका?

हरे धनिए का प्रयोग सब्जी में कटे हुए रूप में किया जाता है। इसके अलावा, इसे विभिन्न विधियों से अपने दैनिक जीवन में शामिल किया जा सकता है। अधिक लाभ के लिए धनिए का जूस, चटनी, सुबह खाली पेट चबाना, या पीसकर फेस पैक बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शरीर के आंतरिक स्वास्थ्य के लिए हरा धनिया एक औषधीय सामग्री की तरह कार्य करता है। वहीं, चेहरे पर यह एक प्राकृतिक टोनर के रूप में काम करता है। इसे दही या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाकर विभिन्न गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकते हैं। लेकिन किडनी, लो ब्लड प्रेशर और सर्जरी से गुजर चुके लोगों पर इसका गलत असर हो सकता है। इसलिए, इसका सेवन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से परामर्श लें।

नोट: यह लेख और इस में दी गई चिकित्सीय जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। यह किसी योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में दिए गए सुझावों और दावों को केवल एक सुझाव के रूप में लिया जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी न तो पुष्टि करता है और न ही खंडन। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version