एंटरटेनमेंट

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस संग्रह दिन 39: क्या वास्तव में ‘द राजा साब’ ने ‘धुरंधर’ की कमाई को रोका? सोमवार के आंकड़े हैरान कर देंगे।

Published

on

Dhurandhar Box Office Collection Day 39: ‘धुरंधर’ सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि 2000 करोड़ रुपए कमाने वाली ‘दंगल’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है। लंबे समय बाद कोई ऐसी बॉलीवुड फिल्म आई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1300 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। मूवी का जादू रिलीज के 39वें दिन भी देखने को मिल रहा है। लेकिन सोमवार को अचानक ‘धुरंधर’ की कमाई में गिरावट आई। इस गिरावट का कारण कुछ लोग साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को मान रहे हैं।

Dhurandhar Box Office Collection Day 39 कितना हुआ?

आपको बता दें, ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्यधर हैं। इसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। वहीं, पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की भी बहुत चर्चा हो रही है। मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी हैं।

पिक्चर क्रेडिट:Sacnilk

फिल्म ने रिलीज के 39वें दिन 2.25 करोड़ रुपए कमाए हैं। यह अब तक की सबसे कम कमाई है। लेकिन रिलीज के एक महीने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बने रहना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। धुरंधर ने भारत में 807.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1254.9 करोड़ रुपए हो चुका है। बहुत जल्द यह 1300 करोड़ तक पहुंच सकती है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ क्या ‘धुरंधर’ को चुनौती दे रही है?

आपको बता दें, ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। लेकिन उससे पहले ही इसके पहले पार्ट ने थिएटर्स में धूम मचाई हुई है। एक महीने तक सिनेमा घरों में बने रहना फिल्म की सफलता को दर्शाता है। काफी लोगों का मानना है कि, प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ के कारण इसका कलेक्शन घटा है। लेकिन ऐसा नहीं है। सोमवार को प्रभास की मूवी में 65 प्रतिशत तक गिरावट आई है। ऐसे में ‘धुरंधर’ को इसका लाभ मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version