एंटरटेनमेंट
धुरंधर की बॉक्स ऑफिस कमाई: 14वें दिन में ही ‘धुरंधर’ ने ‘दंगल’ को पीछे छोड़ा, क्या ‘अवतार: फायर एंड एश’ भारी चुनौती पेश करेगी?
धुरंधर बॉक्स ऑफिस संग्रह दिन 14: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 2 सप्ताह हो चुके हैं। यह फिल्म 2025 में प्रदर्शित हिट बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ती जा रही है। इस बीच रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म ने बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म ‘दंगल’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘दंगल’ का कुल कलेक्शन 2000 करोड़ से अधिक था। लेकिन ‘धुरंधर’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती 19 दिसंबर को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ बन सकती है। अवतार के दोनों भाग सफल रहे हैं।
धुरंधर बॉक्स ऑफिस संग्रह दिन 14 ने आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे छोड़ा
धुरंधर ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ का कलेक्शन किया है। लगभग 280 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में ही 460.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

वहीं, इसका विश्व स्तर पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 702 करोड़ रुपए हो गया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अपने चौदवें दिन के 23 करोड़ के कलेक्शन से आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे छोड़ दिया है। दंगल ने 14वें दिन 9.12 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि, ‘दंगल’ के कुल कलेक्शन को पार करने के लिए ‘धुरंधर’ को मेहनत करनी पड़ेगी।
लेकिन यह जल्दी ही 2025 की सबसे हिट फिल्म विक्की कौशल की ‘छावा’ के 800 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के यह आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।
‘धुरंधर’ के लिए चुनौती बन सकती है ‘अवतार: फायर एंड एश’
आपको बताते चलें कि धुरंधर फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है। जो पाकिस्तान में रहकर उसके असफल योजनाओं को नाकाम करता है। इसमें एक पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डाकू का भी उल्लेख है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। परन्तु सबसे अधिक प्रशंसा रहमान डाकू के किरदार को निभाने वाले अक्षय खन्ना की हो रही है। वर्तमान में धुरंधर रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन इसके सामने सबसे बड़ी चुनौती 19 दिसंबर को रिलीज हुई ‘अवतार: फायर एंड एश’ बन सकती है। अवतार अपने दोनों भागों की तरह धूम मचाने वाली है। इस फिल्म में ग्राफिक्स, एनिमेशन और कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। भारत में भी इस हॉलीवुड फिल्म के बहुत से फैंस हैं। ऐसे में धुरंधर के कलेक्शन पर अवतार 3 कितनी बड़ी चुनौती बनती है? इसका थोड़ी देर इंतजार करना होगा।