Connect with us

एंटरटेनमेंट

धुरंधर: क्या रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने एडवांस बुकिंग में ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा? रिलीज से पहले जनता की प्रतिक्रिया जानें।

Published

on

धुरंधर: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के चर्चा का बाजार गर्म है, जो इसकी एडवांस बुकिंग के कारण है। इस फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ है। इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन जैसे कई प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम करते नजर आएंगे। फिल्म की शानदार प्री-बुकिंग चल रही है। यह एक्शन मूवी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, लेकिन क्या यह 2025 में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली ऋतिक रोशन की वॉर 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? चलिए जानने की कोशिश करते हैं।

धुरंधर की कहानी

‘धुरंधर’ के आने से पहले दर्शक रणवीर सिंह की इस फिल्म की कहानी जानने के इच्छुक हैं। ट्रेलर देखने पर ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह ने एक गुप्त एजेंट का किरदार निभाया है। वह पाकिस्तान में एक कठिन ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दिखाई देंगे। इसमें भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के एक सीक्रेट मिशन को दर्शाया गया है, जिसमें पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों को विफल किया जाएगा। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिनकी एक्टिंग का अंदाजा ट्रेलर से ही लगाया जा सकता है।

वीडियो देखें

वीडियो क्रेडिट: JioStudios

कई लोग मानते हैं कि यह फिल्म मेजर मोहित शर्मा की कहानी दिखाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। धुरंधर नाम के साथ-साथ अपने काम से भी धुरंधर प्रतीत होती है। यही वजह है कि इस फिल्म की प्री-बुकिंग जोरों पर है। धुरंधर की अवधि 3 घंटे 32 मिनट है, जिससे यह विशेष बन गई है। आदित्य धार की इस फिल्म से दर्शकों को कई उम्मीदें हैं।

क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ऋतिक रोशन की वॉर 2 की प्री-बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ पाई?

‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लगभग 280 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म के अब तक 31000 टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने 2.95 करोड़ की कमाई कर ली है। दिल्ली और मुंबई में धुरंधर के टिकट सबसे ज्यादा बिके हैं। यदि आप भी मानते हैं कि धुरंधर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने जा रही है, तो एक बार इन आंकड़ों पर नजर डालिए। 2025 बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए खास वर्ष रहा है। इस साल की सबसे हिट फिल्में कांतारा, छावा, सैयारा और तेरे इश्क में रहीं हैं। लेकिन सबसे ज्यादा प्री-बुकिंग ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 ने की थी, जिसने 21 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर सिंह की धुरंधर फिलहाल इस प्री-बुकिंग कलेक्शन के स्तर पर भी नहीं है। अब देखना यह है कि जनता का प्यार इस फिल्म पर कितना बरसेगा, उसके लिए हमें रिलीज का इंतजार करना होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंटरटेनमेंट

PM Modi से कैसी रही Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की मुलाकात? शेयर की खास तस्वीरें

Published

on

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने शादी रचाई। शादी के बाद कपल जयपुर से हैदराबाद लौट आया। इस बीच विजय ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर सभी का ध्यान खींच लिया।

पीएम मोदी से लिया आशीर्वाद

विजय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह और रश्मिका पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। विजय ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि रश्मिका पीले सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। तस्वीरों के साथ विजय ने बताया कि शादी से पहले उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने लिखा कि इस मुलाकात में भारत के इतिहास, संस्कृति और कहानियों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री ने उनके माता-पिता के लिए एक भावुक पत्र भी लिखा।

अमित शाह से भी हुई खास मुलाकात

विजय ने यह भी बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान भारतीय संस्कृति और सिनेमा पर बातचीत हुई। अमित शाह ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद स्वरूप एक सुंदर गणेश प्रतिमा भेंट की।

दो रीति-रिवाजों से हुई शादी

विजय और रश्मिका की शादी तेलुगु और कोडवा दोनों परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई। उदयपुर में आयोजित इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य वेडिंग रिसेप्शन देगा। इस समारोह में साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है।

‘राणाबली’ में फिर साथ दिखेंगे

शादी के बाद अब विजय और रश्मिका अपनी आगामी फिल्म राणाबली में साथ नजर आएंगे। फिल्म का पहला रोमांटिक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे फैंस के लिए वेडिंग गिफ्ट माना जा रहा है। फिलहाल, यह स्टार कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के साथ-साथ प्रोफेशनल फ्रंट पर भी सुर्खियां बटोर रहा है।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

Chahal संग अफेयर की अफवाहों के बाद आया शेफाली बग्गा का रिएक्शन, बोलीं- ‘पर्सनल लाइफ को…’

Published

on

क्रिकेट होस्ट और एक्ट्रेस शेफाली बग्गा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, अब शेफाली ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या क्रिकेटर को करेंगी डेट?

इंटरव्यू में शेफाली ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहेंगी, तो उन्होंने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। शेफाली ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को प्रोफेशन से अलग रखना पसंद करती हैं और अनावश्यक उलझनों से दूर रहना चाहती हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह चीजों को जितना हो सके सिंपल रखना चाहती हैं।

‘मुझे भी मिल जाए मेरा विराट’

जब उनसे मजाक में कहा गया कि फैंस चाहते हैं कि उन्हें भी विराट कोहली जैसा लाइफ पार्टनर मिले, तो शेफाली मुस्कुराते हुए बोलीं, “मैं भी चाहती हूं कि मुझे जल्द कोई विराट मिल जाए।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिलहाल उनके क्रिकेटर अच्छे दोस्त हैं और वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहतीं।

बुमराह-संजना की जोड़ी पर दिया रिएक्शन

इंटरव्यू के दौरान जब जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की जोड़ी का उदाहरण दिया गया और पूछा गया कि ऐसा उनके साथ क्यों नहीं हो सकता, तो शेफाली ने इस सवाल को हंसते हुए टाल दिया। उनकी मुस्कान ने जरूर कई इशारे किए, लेकिन उन्होंने किसी भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

बिग बॉस’ से मिली पहचान

बता दें कि शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्स एंकर के रूप में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘बिग बॉस 13’ से मिली, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। फिलहाल, शेफाली और चहल के रिश्ते को लेकर अटकलें जारी हैं, लेकिन दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शेफाली बग्गा का ‘ड्रीम बॉय’ आखिर कौन बनता है।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

‘हीरो नहीं करना चाहते थे साथ काम…’, तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी; खोली इंडस्ट्री की सच्चाई

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री Taapsee Pannu इन दिनों अपनी फिल्म Assi को लेकर चर्चा में हैं। सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए जानी जाने वाली तापसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर से जुड़े कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए।

“हीरो मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे”

इंटरव्यू में तापसी से पूछा गया कि क्या बेबाक राय रखने की वजह से उन्हें कभी काम गंवाना पड़ा? इस पर उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन बाद में पता चला कि कुछ हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। तापसी ने कहा, “मुझे बाद में पता चला कि हीरो ने मना कर दिया। इंडस्ट्री में अक्सर हीरो फिल्म के फैसले लेते हैं, जब तक कोई बड़ा डायरेक्टर न हो। कुछ डायरेक्टर इतने प्रभावशाली होते हैं कि वे जिसे चाहते हैं, उसे ही कास्ट करते हैं।” उन्होंने उदाहरण देते हुए Rajkumar Hirani की फिल्म Dunki का जिक्र किया। तापसी ने बताया कि जब राजू सर ने उन्हें कास्ट करने का फैसला किया, तो कई लोगों के लिए यह चौंकाने वाला था, क्योंकि वह उस ‘स्पेशल सर्किट’ का हिस्सा नहीं मानी जातीं। इस फिल्म में वह Shah Rukh Khan के साथ नजर आई थीं।

“मेरे साथ काम करना मुश्किल? ऐसा नहीं है”

तापसी ने यह भी कहा कि उन्होंने कई बार सुना है कि लोग कहते हैं उनके साथ काम करना मुश्किल है। हालांकि, वह इस बात से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है, “अगर कोई मेरी फिल्मोग्राफी देखेगा तो समझ जाएगा कि मैंने कई डायरेक्टर्स के साथ बार-बार काम किया है। अगर मैं मुश्किल होती तो कोई मेरे साथ दोबारा काम क्यों करता? जो लोग मेरे साथ कभी काम नहीं कर पाए, वही ऐसी बातें कहते हैं। मैं सोशल पर्सन नहीं हूं, इसलिए सबको जाकर यह नहीं बता सकती कि मैं कैसी हूं। मैं चाहती हूं कि मेरा काम ही बोले।”

फिल्म ‘अस्सी’ को मिला सकारात्मक रिस्पॉन्स

तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। कहानी में एक टीचर के साथ हुई जबरदस्ती की घटना और उसके बाद पुलिस स्टेशन व कोर्ट में उसे जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है, उसे दिखाया गया है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और तापसी के प्रदर्शन की सराहना की जा रही है। एक बार फिर उन्होंने साबित किया है कि वह सिर्फ कमर्शियल सिनेमा ही नहीं, बल्कि संवेदनशील विषयों पर भी दमदार अभिनय करने में सक्षम हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending