एंटरटेनमेंट

धुरंधर: ‘देसी गर्ल’ की विदेशी जीवनसाथी निक जोनास पर चढ़ा ‘धुरंधर’ का जादू, उनके डांस को देख यूजर्स ने कहा ‘रणवीर सिंह, कृपया..’

Published

on

धुरंधर: धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। चारों ओर रणवीर सिंह और रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की चर्चा हो रही है। फिल्म के गाने और डायलॉग्स सब हिट हो गए हैं। इसी बीच देसी गर्ल से अंतरराष्ट्रीय स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह धुरंधर के हिट गाने ‘नैना लड़ावे’ पर नाच रहे हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स रणवीर सिंह को कमेंट करने के लिए कह रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें नेशनल जीजा भी घोषित कर दिया है।

Nick Jonas ने किया Dhurandhar के ‘नैना लड़ावे’ गाने पर डांस

निक जोनस ने धुरंधर के गाने पर डांस करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘शो से पहले धूम मचाने वाला नया गाना अनलॉक हो गया है।’

देखें वीडियो

इस वीडियो में निक जोनस अपने भाइयों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वह धुरंधर के गाने पर देसी स्टाइल में नृत्य कर रहे हैं। निक ने नीली शर्ट पहनी हुई है और उनके गले में लाल रूमाल है। वह जिस अंदाज में बॉलीवुड के गाने पर नाच रहे हैं, वह बेहद आकर्षक है। यही कारण है कि, देसी और विदेशी दोनों फैंस इन डांस स्टेप्स का आनंद ले रहे हैं।

निक जोनस का डांस देख फैंस ने प्रियंका चोपड़ा के पति को किया नेशनल जीजू घोषित

निक जोनस ने धुरंधर फिल्म के गाने पर नाचते हुए यह वीडियो 19 दिसंबर को पोस्ट किया है। इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, कई लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रणवीर सिंह कृपया कमेंट करें।’ दूसरा कहता है, ‘यही है कारण कि, यह नेशनल जीजा हैं।’ तीसरा लिखता है, ‘हमारा जीजा कैसा हो? निक जोनस जैसा हो।’ निक जोनस का यह डांस वीडियो दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version