एंटरटेनमेंट

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कमाई का तेरहवां दिन: रणवीर सिंह ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, 13वें दिन की कमाई पर रहमान डाकू को मिलेगा सलाम

Published

on

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ 2024 की सबसे बड़ी हिट मानी जा रही थी। इस फिल्म का बजट लगभग 400 से 500 करोड़ रुपए था। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 1871 करोड़ रुपए की कमाई की। अब इस फिल्म का रिकॉर्ड रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तोड़ दिया है। इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। आदित्य धर की यह फिल्म यदि इसी रफ्तार से चलती रही, तो यह 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म में शामिल हो सकती है।

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13 कितना हुआ?

धुरंधर फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। मंगलवार को यह आंकड़ा 30.5 करोड़ रुपए था।

तस्वीर का श्रेय: Sacnilk

रणवीर सिंह की इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट अवश्य देखी गई है। लेकिन यह एक बड़ी हिट बनती हुई नजर आ रही है। धुरंधर ने भारत में ही 437.25 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 633 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है। इस फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ रुपए के आस-पास है। यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ का तोड़ा रिकॉर्ड

आपको जानकारी दे दें कि, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ ने रिलीज के 13वें दिन 23.35 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं, धुरंधर ने 30.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। इन आंकड़ों से रणवीर सिंह ने अल्लू अर्जुन की सबसे हिट फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड केवल एक दिन के लिए है।

तस्वीर का श्रेय: Sacnilk

आने वाले समय में देखना होगा कि धुरंधर 1871 करोड़ कमा चुकी साउथ फिल्म को कुल कलेक्शन में पीछे छोड़ पाती है या नहीं। आपको बता दें, धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान जाकर जासूसी करता है। इसमें पाकिस्तान के स्थानीय गुंडे रहमान डकैत की ज़िंदगी को भी पेश किया गया है। मूवी में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारे हैं। लेकिन सबसे अधिक चर्चा अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के किरदार की हो रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version