एंटरटेनमेंट

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40वें दिन: शानदार कमाई के बावजूद आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ सका ‘धुरंधर’? जानें इसकी ऐतिहासिक कमाई के बारे में।

Published

on

Dhurandhar Box Office Collection Day 40: धुरंधर बॉलीवुड की एक सफल फ़िल्म बन चुकी है। पिछले एक महीने में इस फिल्म ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। हालांकि, यह आमिर खान की ‘दंगल’ की पहुँच को नहीं छू पाई है। धुरंधर रणवीर सिंह के करियर के लिए अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। यही कारण है कि, 19 मार्च को आने वाली ‘धुरंधर 2’ का दर्शकों को बड़ी बेताबी से इंतजार है। धुरंधर ने अपने 40वें दिन भी अच्छी कमाई की है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 40 कितना हुआ?

‘धुरंधर’ ने 40वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। भारत में इस एक्शन फिल्म ने 810.50 करोड़ रुपए की कमाई की है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

दूसरी ओर, वैश्विक स्तर पर इसका कलेक्शन 1258.60 करोड़ रुपए हो चुका है। धुरंधर का बजट लगभग 280 करोड़ है, लेकिन यह उससे कई गुना अधिक कमाई कर चुकी है। इस वीकेंड में भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इन कमाई के आंकड़ों को Sacnilk द्वारा जारी किया गया है।

धुरंधर’ नहीं तोड़ पाई ‘दंगल’ का मुख्य रिकॉर्ड

आपको जानकारी दे दें कि, धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों की जासूसी करता है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर.माधवन, संजय और सारा अर्जुन जैसे सितारे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1258.60 करोड़ की कमाई की है, लेकिन एक रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ सकी है। 2016 में आमिर खान की ‘दंगल’ रिलीज हुई थी, जिसने वैश्विक स्तर पर 2000 करोड़ की कमाई की थी। यह भारत की अब तक की सबसे सफल फिल्म है। 2000 करोड़ तक पहुँचने के लिए ‘धुरंधर’ को अभी और बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version