एंटरटेनमेंट
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का दिन 12: 47% की कमी के साथ 2025 में नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं रहमान डकैत और रणवीर सिंह, टोटल कलेक्शन की जानकारी प्राप्त करें।
Dhurandhar Box Office Collection Day 12: आदित्य धर द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रिलीज के 12वें दिन कमी आई है। फिर भी रहमान डकैत का जादू बरकरार है। फिल्म की कमाई में 47 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और शुरुआत से ही देश-विदेश में हलचल मचा दी। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन जैसे कलाकारों के बावजूद, रहमान डकैत का रोल निभा रहे अक्षय खन्ना को सबसे अधिक सराहा जा रहा है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 12 में हुई गिरावट
‘धुरंधर’ का बजट लगभग 280 करोड़ के आसपास है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने सबसे अधिक कमाई 10वें दिन की थी, जिसमें 58 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। इसके बाद कलेक्शन में कमी आती गई और 12वें दिन 47% की गिरावट के साथ मूवी ने 30 करोड़ कमाए हैं। हालंकि, यह एक दिन की कमाई के लिए अच्छा आंकड़ा है।

भारत में ‘धुरंधर’ ने कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 411.25 करोड़ रुपए किया है। वहीं, इस फिल्म का दुनिया भर में कलेक्शन 457 करोड़ से अधिक है। समाचारों के अनुसार, आदित्य धर की यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और 2025 में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी। इस साल की सबसे सफल बॉलीवुड फिल्म विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ थी, जिसने 800 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। ‘धुरंधर’ जिस तरह तेजी से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि, यह ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ देगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘धुरंधर 2′ कब होगी रिलीज?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ की कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो पाकिस्तान जाता है और वहां जासूसी करता है। इस फिल्म का दूसरा भाग 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। इसमें पाकिस्तान के स्थानीय गैंगस्टर रहमान डकैत की कहानी को भी दिखाया जाएगा। यह फिल्म पूरी तरह से एक्शन और थ्रिलर से भरी हुई है, यही वजह है कि, इसे देश और विदेश में बहुत पसंद किया जा रहा है।