Connect with us

पॉलिटिक्स

नीतीश कुमार द्वारा हिजाब खींचने पर हंगामे के बीच जावेद अख्तर की टिप्पणी हुई चर्चा में! जानें क्यों ‘बुर्का’ के खिलाफ गायक ने भी उठाई आवाज?

Published

on

नीतीश कुमार: पटना से लेकर दिल्ली और कोलकाता तक बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा हिजाब खींचने के मामले पर हंगामा बरपा हुआ है। इसी बीच, प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस बयान में गीतकार हिजाब के खिलाफ स्पष्टता से अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। इसे बिहार सीएम नीतीश कुमार के हिजाब खींचने के मामले से जोड़ा जा रहा है। जावेद अख्तर मुस्लिम महिलाओं के सवालों का जवाब देते हुए बुर्का और हिजाब का विरोध करते हुए कहते हैं, ‘आपको अपने चेहरे पर शर्म क्यों आनी चाहिए? आपको क्यों शर्मिंदा होना चाहिए?’ उनके अनुसार, मुस्लिम महिलाओं का ब्रेनवाश किया गया है।

बुर्का के खिलाफ उठी आवाज जावेद अख्तर!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें जावेद अख्तर को मुस्लिम महिला के सवालों का उत्तर देते देखा जा सकता है। यह वीडियो एक इवेंट से जुड़ा हुआ है, जिसकी विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Anubhaw Mani (@anubhawmaniitv)

जावेद अख्तर ने मुस्लिम महिलाओं के चेहरे को ढकने से संबंधित सवाल पर कहते हैं, “आपको अपने चेहरे पर शर्म क्यों आनी चाहिए? आपको क्यों शर्मिंदा होना चाहिए? मैंने स्वीकार किया कि बहुत कम कपड़े, चाहे वो पुरुष पहनें या महिलाएं, वो गरिमा के अनुकूल नहीं हैं। अगर कोई पुरुष शॉर्ट या स्लीवलेस टी-शर्ट पहनकर ऑफिस या कॉलेज आता है, तो यह अच्छी बात नहीं है। डीसेंट कपड़े होना जरूरी है। और महिला को भी डीसेंट कपड़े पहनने चाहिए। लेकिन किस वजह से वह अपना चेहरा ढक लेती है?”

जावेद आगे कहते हैं, “उसके (मुस्लिम महिला) चेहरे में ऐसा क्या अश्लील या भद्दा है, जो छिपा हुआ है। क्यों यह जरूरी है? यह तो एक तरह का पीयर प्रेशर है। उसे विकल्प दिया गया है। उसका ब्रेनवाश किया गया है। अगर वह कहती है कि मैं अपनी इच्छा से कर रही हूं, तो उसका ब्रेनवाश किया गया है। उसे पता है कि उसके जीवन में कुछ लोग हैं जो इसकी सराहना करेंगे। अगर आप उसे जाने देंगे, तो कोई भी आदमी अपना चेहरा क्यों ढकेगा? क्या उसे अपने चेहरे से नफरत है? क्या उसे अपने चेहरे से शर्म आती है? क्यों?”

यह वीडियो अनुभव मान आईटीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है, जिसे 15 हजार से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं और लाखों लोग देख चुके हैं।

सीएम नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर मचा हंगामा!

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब खींच दिया। महिला की पहचान डॉक्टर नुसरत परवीन के रूप में हुई है, जिन्होंने बिहार छोड़ने का निर्णय लिया है। इस घटना को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। बिहार के बाहर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों में भी इसकी चर्चा चल रही है। इस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई हुई है और लोग अपने अनुसार नीतीश कुमार का समर्थन या विरोध कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स

‘दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा…’, CM भगवंत मान का बड़ा एक्शन! मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा

Published

on

पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है, जिसे तुरंत स्वीकार भी कर लिया गया। सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दी। लालजीत सिंह भुल्लर, जो ट्रांसपोर्ट और जेल मंत्री थे, पर गंभीर आरोप लगे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने वेयरहाउस के जिला प्रबंधक (DM) गगनदीप सिंह को अपने घर बुलाकर मारपीट की। इस घटना से आहत होकर अधिकारी ने कथित तौर पर वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जांच की जिम्मेदारी चीफ सेक्रेटरी को सौंप दी है। सीएम ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष जांच के लिए मंत्री का पद से हटना जरूरी था, ताकि किसी भी तरह का दबाव न बने।

सीएम मान का सख्त संदेश

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कानून-व्यवस्था और ड्रग्स के मामलों में कोई समझौता नहीं होगा। दोषी चाहे कोई भी हो, सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति की जान बेहद कीमती है और ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विपक्ष ने भी उठाए सवाल

मंत्री के इस्तीफे से पहले ही विपक्ष ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर भुल्लर के इस्तीफे की मांग की थी और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। वहीं, गगनदीप सिंह को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके परिवार ने मारपीट के आरोप लगाए। अब इस पूरे मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यह देखना अहम होगा कि जांच में क्या सामने आता है और आगे क्या कार्रवाई होती है।

Continue Reading

एंटरटेनमेंट

‘महिलाएं असहज महसूस करती हैं…’, कंगना का राहुल गांधी पर हमला; व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कह डाला ‘टपोरी’

Published

on

अदाकारा और सांसद Kangana Ranaut ने Rahul Gandhi के संसद में आचरण को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, कंगना का कहना है कि राहुल गांधी के व्यवहार से महिला सांसद असहज महसूस करती हैं।

‘टपोरी जैसा व्यवहार’- कंगना का आरोप

कंगना से जब पूछा गया कि कुछ ब्यूरोक्रेट्स ने राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं, तो उन्होंने कहा कि संसद जैसे गरिमामय स्थान पर ऐसा रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बातचीत के दौरान बीच में टोकते हैं और अनुचित टिप्पणियां करते हैं, जिससे माहौल असहज हो जाता है।

प्रियंका गांधी की तारीफ

कंगना रनौत ने Priyanka Gandhi Vadra के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका आचरण संतुलित और शिष्ट है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन से सीख लेनी चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में कैसे व्यवहार किया जाता है।

सनातन पर भी रखा अपना पक्ष

इस दौरान कंगना रनौत ने सनातन धर्म को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सनातन का अर्थ है—जिसका न कोई आदि है, न अंत। उनके अनुसार, सनातन शाश्वत सत्य है और बाकी धर्म अपेक्षाकृत नए हैं। कंगना रनौत के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बहस तेज होने की संभावना है।

Continue Reading

पॉलिटिक्स

‘संसद से नरेंद्र, देश से सिलेंडर गायब…’, LPG संकट पर राहुल गांधी का PM Modi पर निशाना

Published

on

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते देश में गहराते LPG संकट को लेकर गुरुवार को संसद भवन के बाहर विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक सहित कई विपक्षी दलों के सांसद संसद के मकर द्वार के पास इकट्ठा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

संसद के बाहर ‘मोदी जी एलपीजी’ के नारे

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के बाहर ‘मोदी जी एलपीजी’ के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कई सांसदों के हाथों में गैस सिलेंडर की आकृति वाली तख्तियां भी नजर आईं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच देश में गैस संकट से निपटने में विफल रही है।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, “संसद से नरेंद्र गायब, देश से सिलेंडर गायब।”

मीडिया से बातचीत में क्या बोले राहुल गांधी?

संसद के बाहर मौजूद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से घबराने की जरूरत न होने की बात कह रहे हैं, लेकिन खुद अलग कारणों से चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी अदाणी मामले और एप्सटीन फाइल को लेकर दबाव में हैं और इसी वजह से सदन के भीतर आने से बच रहे हैं।

LPG संकट पर पीएम मोदी की अपील

उधर, पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण देश में LPG की किल्लत की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से घबराने की जरूरत न होने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार जनहित की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और लोगों से केवल सही और सत्यापित जानकारी साझा करने का आग्रह किया था।

युद्ध के असर से बढ़ी चिंता

मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को लेकर देश में LPG सप्लाई और कीमतों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending