एंटरटेनमेंट
नीतीश कुमार: ‘पांच पैसे का ज्ञान…’ राखी सावंत ने अपनी शैली में बिहार के मुख्यमंत्री के हिजाब मुद्दे पर ट्रोल किया, यूजर ने कहा ‘भावनाओं में बह गई’
नीतीश कुमार: मुस्लिम महिलाओं के बुर्के को हटाने के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवादों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ विपक्ष और बॉलीवुड दोनों ही जगहों पर आवाज उठाई जा रही है। दंगल गर्ल जायरा वसीम के बाद राखी सावंत ने भी इस मामले में अपनी राय रखी है। उन्होंने नीतीश कुमार से माफी मांगने का अनुरोध किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला के प्रति किए गए व्यवहार पर सवाल उठाया है और कहा है कि, “आपको थोड़ी भी जानकारी नहीं है।”
राखी सावंत ने Nitish Kumar के बुर्के हटाने पर किया ट्रोल
राखी सावंत की ओर से वीडियो जारी किया गया है। इसमें वे कहती नजर आ रही हैं कि वे बिहार के मुख्यमंत्री की बहुत इज्जत करती हैं। लेकिन जिस तरीके से उन्होंने मुस्लिम महिला का बुर्का हटाया है, उससे उनकी बेइज्जती हुई है।
देखें वीडियो
नीतीश कुमार को इस पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि, नीतीश को 5 पैसे की जानकारी नहीं है। वे बिहार के सीएम पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ भी कर रही हैं। राखी सावंत का यह वीडियो News24 द्वारा शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, “नीतीश कुमार जी, आपने जो किया उसके लिए माफी मांगिए”। आपको बता दें, राखी को ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। वे अक्सर विवादास्पद बातें करके सुर्खियाँ बटोरती हैं। इस पर कुछ लोग उल्टा उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “चश्मा लगाकर यह भावनाओं में बह गई है।”
बिहार के मुख्यमंत्री हिजाब विवाद में कैसे शामिल हुए?
आपको बता दें, नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला को नियुक्ति पत्र देते समय उसका हिजाब हटा दिया। इसके बाद विपक्ष ने इस पर विरोध करना शुरू कर दिया। बिहार के सीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो/पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।