एंटरटेनमेंट
प्रणीत मोरे ने गौरव खन्ना की तुलना करते हुए मजेदार टिप्पणी की, जानें उन्होंने ‘बिग बॉस 19 के विजेता को क्यों कहा कि बाल कटवाना जरूरी था…’
गौरव खन्ना: बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट प्रणीत मोरे अब शो खत्म होने के बाद अपने स्टैंडअप कॉमेडी के लिए चर्चा में हैं। इस एपीसोड में बिग बॉस 19 के कई प्रतिभागियों जैसे बसीर अली और नेहल चुडासमा समेत गौरव खन्ना को देखा गया। इस मौके पर प्रणीत मोरे ने बिग बॉस 19 के विजेता का मज़ाक उड़ाया, जिससे दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। आइए देखते हैं वीडियो जिसमें प्रणीत मोरे ने अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीत लिया।
Gaurav Khanna की जीत पर प्रणीत मोरे की प्रतिक्रिया
प्रणीत मोरे ने इस दौरान कहा कि पूरे बिग बॉस सीजन में हम दोनों एक साथ थे। गौरव खन्ना के बारे में बात करते हुए प्रणीत ने कहा, “हमेशा यह बातचीत होती थी कि अंत में हम दोनों रहेंगे और घर की लाइट्स बंद करके जाएंगे। जब मैं एविक्ट हुआ, तब मुझे थोड़ी निराशा हुई कि ऐसा नहीं हो पाया। जब गौरव ने जीत हासिल की, तो मैं बहुत खुश हुआ और ऐसा लगा कि यह मेरी भी जीत है, क्योंकि मैं उन्हें बड़ा भाई मानता था। जब मैं बाहर आया, तो मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा था।”
प्रणीत मोरे ने बिग बॉस 19 के विजेता की इस तरह की खिल्ली उड़ाई
प्रणीत मोरे ने इस दौरान गौरव खन्ना के बारे में कहा, “बाहर लोग कह रहे थे कि गौरव जीत गया, लेकिन असली विजेता तो प्रणीत है, क्योंकि उसने सभी का दिल जीत लिया है। मैं सोच रहा था, गौरव भाई विजेता हैं क्योंकि उन्होंने ट्रॉफी जीती है। मुझे यह सोचकर बहुत अच्छा लगा कि मैंने जिंदगी में कुछ हासिल किया है, और समझो कि मैं बिग बॉस के विजेता को बाल कटवाने ले गया था।” यह सुनकर सभी दर्शक हंसने लगते हैं।