एंटरटेनमेंट
बिग बॉस 19: अमाल मालिक, प्रणित मोरे या गौरव खन्ना? किसका नाम है मेकर्स की विजेता सूची में?
बिग बॉस 19: बिग बॉस 19 के समापन की तारीख 7 दिसंबर 2025 बताई जा रही है। सलमान खान का रियलिटी शो समाप्त होने में बहुत कम समय बाकी है। इस दौरान मीडिया और सोशल मीडिया पर सभी का सवाल है कि बिग बॉस 19 का विजेता कौन होगा? लीक हुई खबरों के अनुसार, अशनूर कौर, मालती चाहर और शहबाज बदेशा शो से बाहर हो रहे हैं। घर में टॉप 5 में अमाल मालिक, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल हैं। इस बीच, लीक खबरों के मुताबिक बिग बॉस के निर्माताओं को अपने टॉप 3 मिल गए हैं। उनमें से किसी एक को विजेता घोषित किया जाएगा। चलिए आपको बिग बॉस 19 के संभावित विजेता के बारे में बताते हैं।
क्या प्रणित मोर की कॉमेडी बिग बॉस 19 के निर्माताओं को पसंद आ रही है?
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे का सफर शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कॉमेडी और तर्कों से अभी तक बिग बॉस 19 में अपनी जगह बनाए रखी है। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ लोग प्रणित मोरे को टॉप 2 में देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि मोरे निर्माताओं की पसंद बन चुके हैं। आने वाले दिनों में वह विजेता बन सकते हैं।
क्या अमाल मलिक बिग बॉस 19 के विजेता बनेंगे?
अमाल मलिक बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हैं। लेकिन बिग बॉस 19 में वह अपने गुस्से, झगड़ों और गालियों के कारण चर्चा में हैं। कई बार उन्हें सलमान खान और बीबी 19 के निर्माताओं का प्रिय कहा गया है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि अमाल मलिक बिग बॉस 19 के विजेता बन सकते हैं, क्योंकि काफी विवादों के बाद भी वह शो में बने हुए हैं।
गौरव खन्ना को क्यों कहा जा रहा बिग बॉस 19 का विजेता?
बिग बॉस 19 के शुरू होते ही गौरव खन्ना के विजेता बनने की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, शो के पहले दो महीनों में उन्होंने कुछ खास नहीं किया। उनका खेल सुपर फ्लॉप बताया गया। इतना खराब हालात था कि सलमान खान ने उन्हें घर में पड़ी बोरी तक बता दिया। फिर अचानक यह टीवी का प्रसिद्ध अभिनेता कैमरों पर अधिक दिखने लगा। फैंस गौरव खन्ना को मास्टर माइंड बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके विजेता बनने की चर्चा है। क्योंकि टिकट टू फिनाले का टिकट सबसे पहले उन्हीं को मिला है।