एंटरटेनमेंट
बिग बॉस 19: चौकाने वाला! फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और अमाल मलिक की लोकप्रियता में आई कमी, इस हफ्ते व्यूज में आए गिरावट केसी।
बिग बॉस 19: बस 3 हफ्ते बाकी हैं बिग बॉस 19 के समापन में, लेकिन सलमान खान के रियलिटी शो की व्यूज में गिरावट निश्चित तौर पर चौंकाने वाली है। इस हफ्ते का व्यूज डेटा ओरमैक्स मीडिया द्वारा साझा किया गया है, जो काफी हैरान करने वाला है। पिछले हफ्ते की तुलना में यहाँ व्यूज कम देखी जा रही हैं। यह स्पष्ट है कि अमाल मलिक, गौरव खन्ना, और फरहाना भट्ट के साथ तान्या मित्तल के नाटकों को उतना प्यार नहीं मिल रहा है।
बिग बॉस 19 व्यूज के मामले में सभी पर भारी, लेकिन पिछले हफ्ते से मिली हार
ओरमैक्स मीडिया के अनुसार, यह रिपोर्ट 10 से 16 नवंबर के बीच की है जहाँ बिग बॉस 19 को जिओ हॉटस्टार पर 6.8 मिलियन व्यूज मिले हैं, वहीं पति-पत्नी और पंगा ने जिओ स्टार पर 2.5 मिलियन व्यूज बटोरे हैं जो 16 नवंबर को समाप्त हो चुका है। तीसरे स्थान पर इंडियन आइडल का 16वां सीजन सोनी लिव पर देखा जा रहा है। चौथे पायदान पर कौन बनेगा करोड़पति 17 को सोनी लिव पर 1.5 मिलियन व्यूज प्राप्त हुए हैं। बिग बॉस तमिल सीजन 9 को जिओ हॉटस्टार पर 1.4 मिलियन व्यूज मिले हैं।
फैंस ने कहा ‘फ्लॉप शो’, बिग बॉस 19 के मेकर्स को हो सकता है झटका
बिग बॉस 19 का यह व्यूज निश्चित रूप से लोगों को चौंका सकता है, क्योंकि लगातार गिरावट आ रही है। पिछले हफ्ते यह 7 पर था और अब 6.8 पर आ गया है। दर्शकों का मानना है कि अभिषेक बजाज को शो से नहीं निकालना चाहिए था। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह शो कितना फ्लॉप हो गया है। बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी जैसे प्रतियोगियों को बाहर करने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बायकॉट करने की मांग की थी। इस गिरावट से मेकर्स को झटका लग सकता है।
बिग बॉस 19 में एक के बाद एक चौंकाने वाले निष्कासन और टास्क के कारण यह सीजन लगातार विवादों में रहा है। गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, प्रणीत मोरे और शहबाज बदेशा के होते हुए भी व्यूज में आई गिरावट बेहद हैरान करने वाली है।