एंटरटेनमेंट
बिग बॉस 19: प्रणित मोरे ने गौरव खन्ना पर लगाए आरोप, मनु पंजाबी का मिला समर्थन, क्या इस कारण ‘जीके सुपरस्टार’ बन गए मास्टरमाइंड?
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जो सभी के लिए अप्रत्याशित था। शुरुआत से ही प्रणीत मोरे की गौरव खन्ना के साथ दोस्ती को दर्शकों ने सराहा है। हाल ही में, प्रणीत ने गौरव से सवाल किया कि उन्होंने जानबूझकर टिकट टू फिनाले टास्क में प्रणीत और अशनूर को क्यों चुना। साथ ही, प्रणीत ने गौरव पर सेफ खेल के आरोप भी लगाए। इस घटना के बाद बिग बॉस 19 के विश्लेषक मनु पंजाबी ने इस पर क्या कहा है और किसका समर्थन किया है, आइए जानते हैं।
मनु पंजाबी का प्रणीत मोरे के सवाल पर प्रतिक्रिया
मनु पंजाबी बिग बॉस 19 का एपिसोड देखने के बाद कहते हैं कि प्रणीत ने सीधे गौरव को बताया कि आपने जानबूझकर हमें उन लोगों से हटवाया जिससे हमें खतरा था। मनु ने प्रणीत से पूछा कि क्या गौरव ने फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल से लड़ाई करने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि टास्क ऐसा था तो आपको गिरने का तो नतीजा भुगतना ही था। उन्होंने यह भी बताया कि गौरव ने अशनूर को नहीं कहा था कि वह तान्या को छेड़े।
गौरव खन्ना को मिला नंबर गेम का लाभ
मनु पंजाबी ने बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना के बारे में कहा कि कई बार उन्होंने अपने फर्ज़ के चलते असेंबली रूम तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन नंबर गेम के कारण असफल रहे। आज गौरव को नंबर गेम का लाभ मिला है, इसलिए यह कहना गलत होगा कि आपने हमें स्पॉट पर रखा जब पूरी एपिसोड की कहानी आप पर केंद्रित थी। मनु ने बताया कि प्रणीत को मेकर्स पर गुस्सा आना चाहिए।
गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के रणनीतिकार
मनु ने गौरव खन्ना को लेकर कहा कि आज वह सब कुछ हासिल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने कभी भी शो में अनुशासनहीनता नहीं की, और न ही फालतू की लड़ाई में पड़े। यह कारण है कि उनके विरोधी भी आज उनका समर्थन कर रहे हैं। फरहाना भट्ट से लेकर अमाल मलिक तक ने टिकट टू फिनाले टास्क में गौरव का साथ दिया है, और इसलिए यूजर्स उन्हें मास्टरमाइंड मानने लगे हैं। लोगों का मानना है कि गौरव ने बिग बॉस 19 को बहुत डिग्निटी के साथ खेला है और वह जीतने के योग्य हैं।
आगे देखना दिलचस्प होगा कि गेम का रुख किस दिशा में जाता है और कौन विनर की ट्रॉफी जीतता है।