Connect with us

पॉलिटिक्स

बीजेपी: अगले दो वर्ष बेहद महत्वपूर्ण! अगर ये उपलब्धि मिल गई, तो 1985 का कांग्रेस का चुनावी रिकॉर्ड होगा ध्वस्त; जानें पूरी कहानी

Published

on

बीजेपी: विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी जल्दी ही एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकती है। बात चुनावी रिकॉर्ड की हो रही है, जो अब तक कांग्रेस के नाम दर्ज है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, बीजेपी के पास बिहार चुनाव के बाद नवंबर 2025 तक कुल 1658 विधायक हैं। विधायकों की यह संख्या देश के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को मिलाकर है। अमित मालवीय का कहना है कि बीजेपी अगले दो वर्षों में अन्य राज्यों में चुनाव जीतकर कांग्रेस के चुनावी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। यही कारण है कि अगले 2 वर्ष बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

अगर बीजेपी ने यह उपलब्धि हासिल की, तो 1985 में कांग्रेस का चुनावी रिकॉर्ड टूट सकता है

यदि बीजेपी का विधानसभा चुनावों में जीतने का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो पार्टी कांग्रेस के नाम दर्ज एक अन्य रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। यह चुनावी रिकॉर्ड अब तक कांग्रेस के पास है। वास्तव में, 1985 में कांग्रेस के पास लगभग 2018 विधायक थे, जो विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे थे। अभी बीजेपी की विधायकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बिहार चुनाव के बाद बीजेपी के पास कुल 1654 विधायक हो गए हैं।

अमित मालवीय ने इससे संबंधित जानकारी साझा करते हुए बताया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख का कहना है कि पार्टी अगले दो वर्षों में कांग्रेस के चुनावी रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि अपने नाम कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे 2014 में 1035 विधायकों वाली पार्टी आज 2025 में 1654 विधायकों के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।

बीजेपी के लिए अगले 2 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं!

करोड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के लिए अगले 2 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान अगर बीजेपी लगातार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करती रही, तो यह 1985 में कांग्रेस द्वारा स्थापित रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। इसके अलावा पार्टी को अगले 2 वर्षों में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी लड़ने हैं। इसमें 2026 में होने वाले असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और 2027 में होने वाले यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर, गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव शामिल है। यही कारण है कि बीजेपी बहुत सावधानी से अपने कदम बढ़ा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है…’, मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए Arvind Kejriwal; क्लीन चिट मिलते ही दिया वायरल बयान

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति मामले में बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों से बरी कर दिया है। फैसले के बाद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल भावुक हो गए।

भावुक हुए केजरीवाल

उन्होंने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि सच्चाई की जीत होगी। आज सच की जीत हुई है। मुझे भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा था कि न्याय जरूर मिलेगा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया गया और झूठे आरोपों के जरिए बड़े नेताओं को जेल भेजा गया।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CBI के सबूतों पर सवाल

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जांच एजेंसी आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सकी। चार्जशीट में भी कई खामियां पाई गईं और किसी गवाह या दस्तावेज से आरोप पुष्ट नहीं हुए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना ठोस प्रमाण के केवल आरोपों के आधार पर किसी के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। निष्पक्ष सुनवाई के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है, लेकिन इस मामले में अभियोजन पक्ष अपना केस साबित करने में विफल रहा।

‘कोई आपराधिक साजिश साबित नहीं’

अदालत ने यह भी कहा कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में आपराधिक साजिश का कोई ठोस आधार नहीं मिला। न तो केजरीवाल और न ही सिसोदिया के खिलाफ प्रत्यक्ष सबूत पेश किए जा सके। इन्हीं कारणों से कोर्ट ने दोनों नेताओं को बरी करने का आदेश दिया। फैसले के बाद ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय और सच्चाई की जीत बताया।

Continue Reading

देश

शराब घोटाले में AAP को राहत, केजरीवाल-सिसोदिया पर आरोप साबित करने में नाकाम रही CBI

Published

on

दिल्ली के कथित आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों नेताओं को आरोपों से मुक्त कर दिया है। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसियां उनके खिलाफ मुकदमा चलाने लायक पर्याप्त और ठोस सबूत पेश करने में विफल रहीं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में आपराधिक षड्यंत्र का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। फैसले के साथ ही मामले में नामजद अन्य कई आरोपियों को भी राहत मिली। केजरीवाल और सिसोदिया व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित हुए, जबकि कुछ अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए।

कोर्ट ने जांच पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष के तर्कों की विस्तार से समीक्षा की। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियां नेताओं को सीधे तौर पर कथित घोटाले से जोड़ने वाले साक्ष्य पेश नहीं कर सकीं। केवल आरोपों के आधार पर किसी के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि निष्पक्ष सुनवाई के लिए निष्पक्ष जांच अनिवार्य है और इस मामले में प्रॉसिक्यूशन अपना पक्ष साबित करने में असफल रहा।

2021-22 की आबकारी नीति से जुड़ा था मामला

यह पूरा मामला दिल्ली सरकार की 2021-22 की नई आबकारी नीति से संबंधित था। विपक्षी दलों और जांच एजेंसियों का आरोप था कि इस नीति में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और कार्टेलाइजेशन हुआ, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा। जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई थी। आरोप था कि नीति कुछ चुनिंदा शराब कारोबारियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई और इसके बदले कथित तौर पर रिश्वत ली गई। यह मामला आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक संकट बना था और कई नेताओं को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, अब अदालत के फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे ‘सत्य की जीत’ बताया है।

Continue Reading

देश

PM Modi बने डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’, इंस्टाग्राम पर 100M का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने वाले प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या कई वैश्विक नेताओं से कहीं आगे निकल चुकी है।

वैश्विक नेताओं से आगे पीएम मोदी

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी, Donald Trump से भी काफी आगे हैं। ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो मोदी के मुकाबले आधे से भी कम हैं।

सूची में अन्य नेताओं की स्थिति इस प्रकार है:

Prabowo Subianto – 15 मिलियन

Luiz Inácio Lula da Silva – 14.4 मिलियन

Recep Tayyip Erdoğan – 11.6 मिलियन

Javier Milei – 6.4 मिलियन

भारत में भी सबसे आगे

देश के भीतर भी इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का दबदबा कायम है। दूसरे स्थान पर Yogi Adityanath हैं, जिनके 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।तीसरे नंबर पर Rahul Gandhi हैं, जिनके 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के दौरान उनके फॉलोअर्स की संख्या में और तेजी से वृद्धि हुई।

इजरायल की संसद में मिला सर्वोच्च सम्मान

अपने इजरायल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को वहां की संसद ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। यह सम्मान भारत और इजरायल के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया। भाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से बातचीत की। इस दौरान इजरायली सांसदों ने उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें भी लीं। उनके संबोधन के दौरान संसद में उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला।

Continue Reading
Advertisement

Trending