एंटरटेनमेंट

बॉर्डर 2: दिलजीत की फाइटर अवतार में झलक, जेट्स का शानदार दृश्य और खून से भरा लुक, पोस्टर की खास बातें; फैंस का कहना- यह फिल्म हिट होगी

Published

on

बॉर्डर 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में एक शानदार कास्ट है, जिसमें सनी देओल की वापसी होगी। सनी के साथ इस मूवी में दिलजीत दोसांझ, वरुण देओल और अहान शेट्टी भी शामिल हैं। फीमेल कास्ट में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा का नाम भी शामिल है। फिल्म से वरुण और सनी का पहला लुक सामने आया है और अब दिलजीत का भी लुक जारी कर दिया गया है, जिसमें वह बेहद प्रभावशाली और ताकतवर नज़र आ रहे हैं।


‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ का नया लुक जारी

दिलजीत दोसांझ का ‘बॉर्डर 2‘ से नया लुक जारी किया गया है। पोस्टर में दिलजीत एक फाइटर जेट के कॉकपिट में बैठे हुए दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी युद्ध में हों और चारों ओर से उन पर गोलियां चल रही हैं। आसमान में दो फाइटर जेट उड़ते दिखाई देते हैं। अभिनेता के चेहरे पर एक चोट है, जिससे खून बह रहा है। उनके हाथ पर भी खून का निशान है। दिलजीत का लुक बेहद गहन और आकर्षक लग रहा है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा, ‘इस देश के आसमान में गुरु के बाज पहरा देते हैं।’

यूजर्स का दिलजीत के लुक पर क्या कहना है?

एक यूजर ने लिखा, ‘यह बेजोड़ पोस्टर है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉर्डर वापस आ गया।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘इंतज़ार है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।’

सनी देओल और वरुण देओल का लुक भी किया गया है लॉन्च

स्वतंत्रता दिवस पर सनी देओल का पहला लुक मेकर्स ने साझा किया था, जिसमें कैप्शन था, “हिंदुस्तान के लिए फिर से लड़ेंगे।” वहीं, वरुण धवन का लुक भी सामने आया है जिसमें कहा गया था, ‘देश का फौजी, होशियार सिंह दहिया।’ बता दें कि यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version