एंटरटेनमेंट

मर्दानी 3 का ट्रेलर: रानी मुखर्जी अम्मा के काले करतूतों का सामना कैसे करेंगी, जांबाजी और निडरता देख आप भी कहेंगे ‘शानदार’

Published

on

मर्दानी 3 का ट्रेलर: यदि आप रानी मुखर्जी के बड़े प्रशंसक हैं और मर्दानी 3 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए खुशखबरी है। एक बार फिर रानी मुखर्जी अपनी दमदार पहचान में अभिराज मीनावाला के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनने वाली मर्दानी 3 के ट्रेलर में नजर आएंगी। इस बार 93 लड़कियों के Kidnap होने के बाद शिवानी शिवाजी रॉय के द्वारा क्या विशेषता दिखाई जाएगी, यह देखना रोमांचक होगा। रानी मुखर्जी इस ट्रेलर में शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में जबरदस्त प्रदर्शन करती दिखाई दी हैं।

Mardaani 3 Trailer में नया मोड़ आपको झकझोर देगा

मर्दानी 3 ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे 93 लड़कियों का अपहरण 3 महीनों में किया जाता है और उसकी जिम्मेदारी रानी मुखर्जी को सौंपी जाती है। इस अपराध के पीछे अम्मा का हाथ होता है, और जैसे ही रानी मुखर्जी को यह पता चलता है, वह उसे पकड़ने के लिए किस प्रकार की चतुराई अपनाएगी। इस बार पुलिस भर्ती संभालते हुए क्या वह अपनी निजी जिंदगी में नई मुसीबत लाएंगी, यह देखने के लिए आपको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा। मर्दानी 3 ट्रेलर कई ट्विस्ट और टर्न्स से भरा हुआ है।

7 साल बाद रानी मुखर्जी पुलिसगिरी में लौट आई हैं मर्दानी 3 के साथ

रानी मुखर्जी का मर्दानी 3 ट्रेलर देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी, जो कि 3 मिनट 16 सेकंड का है। रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को लेकर दर्शकों में एक अलग उत्साह नजर आ रहा है, क्योंकि पहले दोनों कड़ियों में उनके प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया था। उग्र और निडर पुलिसकर्मी के किरदार में रानी लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं और यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछली बार मर्दानी 2014 में आई थी और 2019 में मर्दानी 2 को दर्शकों ने भरपूर सराहा था। 7 साल बाद मर्दानी 3 की वापसी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version