Health

मलाइका अरोड़ा: आंतों और मस्तिष्क के लिए शक्तिशाली बनाने के लिए इनका खास पानी, गट स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम उपाय

Published

on

मलाइका अरोड़ा: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो 51 वर्ष की उम्र में भी 25 जैसी लगती हैं। उनका चेहरा और फिटनेस अक्सर लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। मलाइका अपनी हेल्थ को लेकर योगा और खान-पान पर विशेष ध्यान देती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गट हेल्थ के बारे में जानकारी साझा की है। जिन लोगों को इसके बारे में नहीं पता है, उन्हें बताना चाहेंगे कि गट हेल्थ पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी हुई है। अगर पेट ठीक है, तो मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसलिए, मलाइका अपनी आंतों को स्वस्थ रखने के लिए एक विशेष प्रकार का पानी पीती हैं। आप भी इसे अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। यह पेट के लिए बहुत लाभकारी है।

मलाइका अरोड़ा गट हेल्थ का कैसे रखती हैं ध्यान?

मलाइका अरोड़ा ने एक बार अपनी गट हेल्थ के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि, वह सुबह एक विशेष प्रकार का गर्म पानी पीती हैं, जिससे उनका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: anugoel2k

मलाइका बताती हैं कि, रात में वह जीरा, अजवाइन और सौंफ को तवे पर थोड़ा भून लेती हैं। फिर इन तीनों का एक-एक चम्मच पानी में डालकर रातभर छोड़ देती हैं। सुबह इस पानी को छानकर हल्का उबाल लेती हैं और फिर इसमें नींबू निचोड़कर पीती हैं। यह गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

गट हेल्थ बिगड़ने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

गट हेल्थ का मानव शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर यह बिगड़ जाती है तो इसका असर दिमाग से लेकर दिल तक पड़ सकता है। बता दें, पाचन क्रिया पोषक तत्वों को अवशोषित करती है। लेकिन जब पाचन क्रिया बिगड़ती है, तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति को पेट संबंधी समस्याएँ, त्वचा की समस्याएँ, मूड में बदलाव, थकान और मौसमी बिमारियाँ हो सकती हैं। इसलिए, गट हेल्थ बनाए रखने के लिए आप मलाइका अरोड़ा द्वारा बताए गए इस विशेष पानी का उपयोग कर सकते हैं।

अस्वीकृति: यह लेख और इसमें दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव के रूप में लिया जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से परामर्श लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version