एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने जिस महिला मुक्केबाज की बायोपिक के लिए किया कठिन परिश्रम, उनके पूर्व पति ने किया गरिमा का अपमान
मैरी कॉम: भारत की छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज मैरी कॉम इस समय विवादों में हैं। उनके पूर्व पति ओनलर कोम ने उनके संबंधों पर आधारित एक वीडियो साझा किया है। इसके माध्यम से उन्होंने उन सभी आरोपों का भी जिक्र किया जो मैरी कॉम ने उन पर लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैंने करोड़ों की धोखाधड़ी की है तो मुझे गिरफ्तार कर लो। इसके साथ ही, वो मैरी कॉम के संबंधों की चैट भी दिखाने का दावा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मैरी कॉम की बायोपिक प्रियंका चोपड़ा ने बनाई थी। प्रियंका ने उनकी तरह दिखने के लिए काफी मेहनत की थी। मैरी कॉम के पूर्व पति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ओनलर कोम ने लगाए गंभीर आरोप
मैरी कॉम के पूर्व पति ओनलर कोम का वीडियो न्यूज एजेंसी IANS द्वारा साझा किया गया है। इसमें उन्होंने कहा, “मैं लोक अदालत में कही गई उनकी बातों पर बात करूंगा। सबसे पहले, 2013 में उनका एक जूनियर मुक्केबाज के साथ संबंध था।
वीडियो देखें
हमारे परिवारों में झगड़ा हुआ और उसके बाद हमने समझौता कर लिया। और 2017 से उनका मैरी कॉम बॉक्सिंग अकादमी में काम करने वाले किसी व्यक्ति के साथ संबंध है। मेरे पास उनके व्हाट्सएप संदेश सबूत हैं। मेरे पास उस व्यक्ति का नाम भी है जिसके साथ उनका अफेयर था। मैं चुप रहा।”
मैरी कॉम का तलाक
मैरी कॉम की शादी 2005 में हुई थी। 20 साल बाद उन्होंने अपने पति ओनलर पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया। उन्होंने कहा कि, उनके पति ने धोखे से सारे पैसे ले लिए हैं और वे काम भी नहीं करते। उनके 4 बच्चे हैं। हाल ही में, मैरी ने अदालत में अपने पूर्व पति पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे और कहा कि उन्होंने कभी भी उनका समर्थन नहीं किया। अब इन आरोपों पर ओनलर कोम ने वीडियो बनाकर स्पष्टीकरण दिया है और मैरी कॉम के संबंधों का खुलासा किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने की थी मैरी कॉम की बायोपिक
मैरी कॉम की बायोपिक ‘मैरीकॉम’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह एक सफल फिल्म थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम का रोल किया था। यह मणिपुर की एक महिला की कहानी है जो राष्ट्रीय चैंपियन बनती है और उसकी जिंदगी में आए संघर्षों का भी चित्रण किया गया है। इस फिल्म को स्वीडन में स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘ब्रॉन्ज हॉर्स अवार्ड’ प्राप्त हुआ था। अब अचानक से मैरी कॉम अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बॉक्सिंग के रूप में दिखने के लिए काफी मेहनत की थी।