एंटरटेनमेंट

रणवीर सिंह: ऋषभ शेट्टी और कांतारा के प्रशंसकों के नाराजगी के बीच मशहूर अभिनेता ने की माफी, लोगों ने दी चेतावनी ‘बुरे दिनों के लिए…’

Published

on

रणवीर सिंह: ऋषभ शेट्टी की कांतारा जिसके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है, उसके बारे में मजाक बनाते समय रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर जमकर खासी किरकिरी हो रही है। धुरंधर फिल्म के रिलीज से पहले इस तरह के विवाद को बढ़ता देख अभिनेता ने माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी सफाई दी। कांतारा फिल्म के बारे में अपनी बेबाकी धुरंधर अभिनेता को काफी महंगी पड़ी, लेकिन गलती मानते हुए उन्होंने जो कहा, वह अब चर्चा का विषय है। फिर भी ट्रोल करने वाले यूजर्स चुप नहीं हैं और उन्हें मौका परस्त बता कर धमकी दे रहे हैं।

रणवीर सिंह ने कांतारा विवाद पर मांगी माफी

जहां धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था। हर एक्टर जानता है कि वह सीन को उस तरह से करने में कितना समय लगेगा जैसा उन्होंने किया। जिसके लिए मैं उनकी बहुत सराहना करता हूं। मैं हमेशा अपने देश के हर संस्कृति, परंपरा और विश्वास का बहुत सम्मान करता हूं। अगर मैंने किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।”

किस विवाद पर कांतारा के फैंस कर रहे रणवीर सिंह को ट्रोल

रणवीर सिंह ने भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन ऋषभ सिटी के फैंस इसे भूलने के लिए तैयार नहीं हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा सॉफ्टवेयर अपडेट तो एक ने कहा लगा ही था यही होगा। एक ने कहा आपको अपनी लिमिट पता होनी चाहिए रणवीर सिंह, सब ठीक नहीं होता। एक ने लिखा बुरा दिन आने वाला है, तैयार रहना,तो एक ने कहा ओवर कॉन्फिडेंस आपको हमेशा नीचा दिखाता है। ध्यान देने योग्य बात है कि रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की कांतारा फिल्म के अंतिम सीन की नकल करते हुए दैव को गलती से लेडी घोस्ट कह दिया था, जिस पर उन्हें भारी ट्रोल किया गया।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर से दर्शकों का दिल जीत पाते हैं या नहीं, क्योंकि यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version