एंटरटेनमेंट
रवीना टंडन: शूटिंग के दौरान अपने हाथों से एक अभिनेता की बनाई थी उल्टी, पुराना वीडियो हुआ वायरल
रवीना टंडन: बॉलीवुड के क्षेत्र में कई ऐसी अनोखी और अजीबोगरीब कहानियां होती हैं, जिनसे बहुत कम लोग वाकिफ होते हैं। इसी दौरान रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कैडबरी ट्विस्ट के विज्ञापन के समय का एक दिलचस्प अनुभव साझा किया। यह घटना खुद रवीना ने एक टीवी शो पर बताई थी, जहां एक अभिनेता ने उनके हाथ पर उल्टी कर दी थी। यह किस्सा सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए थे।
इस अभिनेता ने किया रवीना के हाथ पर उल्टी
रवीना ने वीडियो में कहा, ‘हम एक मॉडल के साथ कैडबरी ट्विस्ट का विज्ञापन बना रहे थे। उस समय आफताब शिवदासानी मॉडल थे, जो आजकल एक हीरो बन चुके हैं। वह विज्ञापन कर रहे थे और इतनी चॉकलेट खाकर उन्हें उल्टी होने लगी। ऐसा लग रहा था कि अगर सेट खराब हुआ, तो निर्देशक हमें गंभीर स्थिति में डाल देंगे। सफेद सेट था, और मुझे अब भी याद है जैसे ही आफताब को उल्टी आई, निर्देशक चिल्लाने लगे कि सेट में उल्टी नहीं करो। सेट पर एक भी बूंद नहीं गिरनी चाहिए। इसके बाद मैंने आंखें बंद कीं और हाथ आगे किया, आफताब ने मेरे हाथ पर उल्टी कर दी। वो चॉकलेट थूक रहा था और मैं वो हाथ में लेकर भाग रही थी। इसके बाद निर्देशक साइड में हंसने लगे।’ कई सालों बाद जब रवीना टंडन ने यह किस्सा टीवी शो ‘जीना इसी का नाम है’ में सुनाया, तो दर्शक दंग रह गए। हालांकि आज रवीना टंडन और आफताब शिवदासानी दोनों ही अपने-अपने करियर में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।