एंटरटेनमेंट

राजा साब की चौथे दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई: ‘द राजा साब’ का जादू हुआ खत्म, जानिए कैसे ‘धुरंधर’ ने प्रभास की फिल्म पर डाला असर?

Published

on

राजा साब के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का चौथा दिन: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘राजा साब’ की कमाई चौथे दिन काफी कम हो गई है, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। प्रभास लगभग 500 करोड़ के बजट में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आए हैं, जिसमें बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त भी शामिल हैं। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ की कमाई करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भयंकर गिरावट आई है। इसके पीछे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को जिम्मेदार माना जा रहा है।

राजा साब के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई बड़ी गिरावट

‘राजा साब’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में चौथे दिन काफी कमी आई है। फिल्म की कमाई 19 करोड़ से सीधे 6.6 करोड़ पर गिर गई है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

‘राजा साब’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 65.45 प्रतिशत की कमी देखी गई है। पहले दिन 100 करोड़ की कमाई करने वाली प्रभास की यह फिल्म भारत में अब तक 114.6 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, इस हॉरर कॉमेडी ने अब तक 183 करोड़ रुपए पैसों का आंकड़ा पार कर लिया है। यदि ऐसे ही कलेक्शन में गिरावट जारी रही, तो मेकर्स के लिए बजट निकालना मुश्किल हो जाएगा। ये आकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

राजा साब’ पर भारी पड़ रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर

‘राजा साब’ एक पोते की कहानी है, जो अपने दादा की मृत्यु के बाद बीमार दादी का खयाल रखता है। लेकिन समस्या तब खड़ी होती है जब वह हवेली बेचने की कोशिश करता है। फिल्म में संजय दत्त प्रभास के दादा के रोल में हैं। इसमें हॉरर के साथ-साथ रोमांस और कॉमेडी का भी तड़का है। मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धी कुमार जैसे जाने-माने सितारे भी हैं। हालाँकि, फिल्म की कहानी पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। आपको बता दें, प्रभास की इस साउथ फिल्म के कलेक्शन में गिरावट का प्रमुख कारण लगभग 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक चल रही ‘धुरंधर’ को बताया जा रहा है। सोमवार को ‘धुरंधर’ ने 2.25 करोड़ रुपए कमाए, जबकि प्रभास की फिल्म ने 6.6 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी तरह के मुकाबले के कारण ये फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version