एंटरटेनमेंट
राजा साब की पांचवे दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई: 100 करोड़ की शुरुआत करने वाले फिल्म ‘राजा साब’ की महत्ता में कमी, जानें एक हफ्ते में प्रभास की फिल्म क्यों खरीब हुई?
राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: ‘राजा साब’ फिल्म की स्थिति रिलीज के पांचवे दिन बिगड़ गई है। इस मूवी ने अपने पहले दिन 100 करोड़ की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। लगभग 500 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म के बारे में ऐसा लग रहा था कि, यह 2026 की सबसे बड़ी हिट होने वाली है। लेकिन अचानक मोड़ पर मूवी के कलेक्शन में गिरावट आई। अब हालात ऐसे हैं कि, प्रभास की अभिनय और चयन पर सवाल उठने लगे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की कहानी भी आलोचना का सामना कर रही है।
राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5 में भारी गिरावट
‘राजा साब’ ने रिलीज के पांचवे दिन केवल 4.85 करोड़ रुपए कमाए हैं। भारत में बाहुबली सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म ने 119.45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

दूसरी ओर, ‘राजा साब’ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 201 करोड़ रुपए हो गया है। इस फिल्म ने केवल रिलीज के दिन ही बेहतर कमाई की थी। उसके बाद ये कलेक्शन लगातार गिरता गया। ये आंकड़े Sacnilk द्वारा साझा किए गए हैं।
प्रभास की फिल्म ‘राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्यों गिरा?
जानकारी के अनुसार, ‘राजा साब’ के गिरते कलेक्शन का मुख्य कारण मूवी की कहानी मानी जा रही है। यह दक्षिण भारतीय फिल्म एक पोते की कथा है जो बीमार दादी के साथ रहता है। वह उनकी हवेली बेचना चाहता है। लेकिन उसके दिवंगत दादा यानी संजय दत्त उसे ऐसा करने नहीं देते। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। हालाँकि दर्शक इसके लिए कई नकारात्मक समीक्षाएँ दे रहे हैं। इसके अलावा, पिछले 40 दिनों से दुनिया भर के सिनेमा हॉल में धूम मचाए रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।