एंटरटेनमेंट
The Raja Saab BO Collection Day 2: शानदार शुरुआत के बाद क्या प्रभास को लगा बड़ा झटका, कमाई में ऐसे किया धमाल!
द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: प्रभास और संजय दत्त की निर्देशित फिल्म ‘द राजा साब‘ ने पहले दिन की जबरदस्त कमाई से सभी को चौंका दिया। लेकिन दूसरे दिन की कमाई में एक महत्वपूर्ण गिरावट देखने को मिली है। धुरंधर के मुकाबले द राजा साब का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन दूसरे दिन काफी हद तक कमतर दिखा। जिस तरह से कमाई में कमी आई है, उसे देखकर आगे का सफर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। द राजा साब के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 को देखने के बाद निश्चित तौर पर प्रभास के प्रशंसकों को झटका लगेगा। तो चलिए जानते हैं, द राजा साब की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 कितनी रही।
द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की कमाई सुनकर प्रभास के प्रशंसकों को लग सकता झटका
सैक्निलक की रिपोर्ट्स के अनुसार, द राजा साब का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 27.83 करोड़ रुपये रहा, जहां शनिवार को कमाई में 48% की मंदी आई है। तेलुगु में इसने 22.38 करोड़ रुपये, हिंदी में 5.2 करोड़ रुपये और तमिल में 0.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। कन्नड़ में 0.06 करोड़ रुपये और मलयालम में 0.04 करोड़ रुपये की कमाई दर्शाई गई है। निश्चित रूप से प्रभास की द राजा साब की कमाई में गिरावट को देखते हुए आगे यह कैसे प्रदर्शन करती है, यह देखने लायक होगा।
द राजा साब के सामने धुरंधर की बादशाहत
जहां तक द राजा साब के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 का सवाल है, इसके बाद भारत में दूसरे दिन के बाद कुल 92.23 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। यह 3 दिनों के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। मारुति की इस फिल्म में संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, बुमन ईरानी, रिद्धि कुमार जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इसके मुकाबले धुरंधर ने अपना दबदबा बनाए रखा है, क्योंकि 37वें दिन भी इसका हिंदी में 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन बताया जा रहा है। दूसरे दिन के कलेक्शन में रणवीर सिंह की फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दोनों ही मामलों में धुरंधर ने बढ़त बनाई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे द राजा साब अपनी कमाई को बनाए रखने में कैसे सफल होती है।