पॉलिटिक्स

रायहान वाद्रा की प्रेमिका के धर्म पर उठे विवाद, क्या कांग्रेस अवीवा बेग का वोट बैंक के लिए करेगी इस्तेमाल?

Published

on

रेहान वाड्रा: कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी के घर बहुत जल्द ही खुशियों की शहनाई गूंजने वाली है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ कि रेहान वाड्रा ने अपनी 7 साल की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई दावे सामने आए हैं। इसी बीच धर्म को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है, और कुछ उपयोगकर्ताओं ने ये पोस्ट शेयर की है कि क्या बीजेपी द्वारा किए गए दावे सही हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी और क्यों इसके पीछे लोग वोट से जोड़ते दिख रहे हैं।

रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को लेकर रेडिट यूजर ने क्या कहा

How do you respond to a serious pro-BJP X profile(around 20k followers) claiming Priyanka Gandhi’s son Raihan Vadra got engaged to his 7yr gf Aviva Baig (a Muslim) that they’ll marry soon, and the timing is to only grab Muslim votes for upcoming Kerala polls?
byu/the_bot_killer inAskIndia

रेडिट यूज़र ने एक पोस्ट में लिखा, “आप एक गंभीर प्रो बीजेपी एक्स प्रोफाइल जिसके लगभग 20000 फॉलोअर्स हैं, उसके एक दावे का जवाब कैसे देंगे? इस पोस्ट में कहा गया है कि “प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी 7 साल की गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है, जो एक मुस्लिम है, और वो जल्द ही शादी करने वाले हैं। क्या यह समय केवल आने वाले केरल चुनावों के लिए मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए तय किया गया है?”

क्यों रेहान वाड्रा की मंगेतर अवीवा बेग के धर्म की हो रही बात

इस पोस्ट पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं, कुछ का कहना है कि चुनाव को किसी के व्यक्तिगत रिश्ते में घुसाना सही नहीं है। जहां तक बात करें अवीवा बेग और रेहान वाड्रा की, दोनों पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस दौरान कई खबरें भी वायरल हो रही हैं। प्रियंका गांधी की वायनाड रैली में रेहान और अवीवा को एक साथ देखा गया था। वहीं, अवीवा के सरनेम पर भी चर्चा चल रही है। बेग सरनेम भारत और पाकिस्तान में मुस्लिम समुदाय, विशेषकर मुगल वंश से जुड़े लोगों में देखा जाता है। उत्तर भारत और पाकिस्तान में ये सरनेम सुन्नी मुस्लिम समुदाय में आम है।

हालांकि, अवीवा किस धर्म की हैं, इसे लेकर हमारी तरफ से कोई पुष्टि नहीं की जा सकती। समाज में चर्चाएँ चल रही हैं, वहीं रेहान वाड्रा की होने वाली पत्नी और मंगेतर अवीवा पेशेवर फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version