एंटरटेनमेंट

राशा थडानी: बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा में डेब्यू, महेश बाबू के भतीजे जय कृष्ण के साथ करेंगी तेलुगू फिल्मों में शुरुआत।

Published

on

राशा थडानी: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हाल के दिनों में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। राशा ने अपनी पहली फिल्म “आजाद” के साथ बॉलीवुड में शानदार एंट्री की थी। अब उन्होंने अपनी तीसरी फिल्म की घोषणा भी कर दी है। विशेष बात यह है कि राशा अब तेलुगु सिनेमा में अपने कदम रखने जा रही हैं, और इस बार वह सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे जय कृष्ण घट्टामनेनी के साथ काम करेंगी, जो इस फिल्म के जरिए एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं।


तेलुगु फिल्म में राशा की शुरुआत

राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए इस नई फिल्म की घोषणा की। इस फिल्म का निर्देशन 2018 में हिट रही फिल्म RX 100 के निर्देशक अजय भूपति कर रहे हैं। राशा ने लिखा, “नई शुरुआत, ढेर सारा आभार…आपके समर्थन के साथ मैं तेलुगु सिनेमा में प्रवेश कर रही हूं। इस अवसर के लिए धन्यवाद अजय भूपति सर। इस यात्रा को शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं!” राशा के साथ जय कृष्ण भी नजर आएंगे, जो महेश बाबू के बड़े भाई रमेश बाबू के बेटे हैं और सुपरस्टार कृष्ण के पोते के रूप में जाने जाते हैं। इस कारण यह फिल्म दोनों स्टार किड्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

फिल्म का नाम और टीम

गौरतलब है कि फिल्म का नाम अभी तक गोपनीय रखा गया है, लेकिन इसे फिलहाल AB4 के नाम से संदर्भित किया गया है। फिल्म को अश्विनी दत्त प्रस्तुत कर रहे हैं और इसे प्रोड्यूस पी. करण कर रहे हैं। साथ ही इसे CK पिक्चर्स और अनंदी आर्ट क्रिएशंस के बैनर तले बनाया जाएगा। अजय भूपति ने राशा की तारीफ करते हुए कहा, “तेलुगु सिनेमा में कदम रखते हुए राशा थडानी का स्वागत करते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग फैंस को हैरान कर देगी।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version