एंटरटेनमेंट
शार्क टैंक इंडिया 5: यूनिकॉर्न कंपनी हेतु दावा करने वाले पिचर को मिलेगी क्या सभी पांच शार्क की सहमति, अनुपम मित्तल हुए प्रभावित
Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया 5 के आगामी एपिसोड में ब्लू रिवॉल्यूशन के तहत पिचर एक ऐसा अनूठा उत्पाद पेश करते हैं, जिसे सुनकर निश्चित ही शार्क भी प्रभावित होते हैं। पिचर्स का कहना है कि उनका उत्पाद बाजार में आधी कीमत पर और दोगुना उपयोगी है। आइए देखें कि आखिर टीचर ने अपने पिच में क्या कहा। कोरियल लाइफ केयर कंपनी के लिए डील प्राप्त करने के उद्देश्य से आए पिचर्स ने कैसे शार्क को प्रभावित किया। आइए जानते हैं शार्क की क्या प्रतिक्रिया रही।
Shark Tank India 5 में प्रस्तुत पिच के आईडिया ने शार्क का ध्यान खींचा
दरअसल, शार्क टैंक इंडिया 5 के इंस्टाग्राम चैनल पर साझा किए गए इस प्रोमो में कहा गया है कि “कोरियल लाइफ केयर मछली पकड़ने के भविष्य को नया स्वरूप दे रही है, लेकिन क्या शार्क इसमें निवेश करेंगे?” पिचर अपने पिच में बताते हैं कि “हम एक्वा फार्मर्स को 11 उत्पाद जैसे कि मिनरल सप्लीमेंट, प्रोबायोटिक, ऑक्सीजन एनहांसर आदि प्रदान करते हैं, जो विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार तैयार किए गए हैं। ब्लू रिवॉल्यूशन और व्हाइट रिवॉल्यूशन के बाद अब हम नए ब्लू रिवॉल्यूशन की ओर बढ़ रहे हैं। यह सभी किसानों की सहायता के लिए है।
अनुपम मित्तल से पिचर्स की बातचीत
निखिलेश, अभिजीत और रोहित, जो खुद को महाराष्ट्र से बताते हैं, उनकी पिच सुनने के बाद अनुपम मित्तल कहते हैं, “मार्केट कठिन है लेकिन आपने किसानों के साथ जो सहयोग किया है, वह मार्केट के लिए खास है।” वहीं, कुणाल बहल का कहना है कि “आपके दावों के अनुसार उत्पादकता अधिक मूल्य प्रदान कर रही है, इसे साबित करना होगा।” अनुपम पूछते हैं कि “2047 में आपका रिवॉल्यूशन क्या होगा, इसे दशमलव में बताएं।” इस पर पिचर्स का कहना है कि यदि सभी शार्क मदद करें, तो वे यूनिकॉर्न बन सकते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पिच में कौन से शार्क रुचि दिखाते हैं।