Health

सर्दियों के लिए सूप बनाने की विधि: यह वेज सूप पौष्टिकता में चिकन सूप से भी बेहतर, बच्चों और बड़ों के लिए झटपट तैयार करें

Published

on

सर्दियों का सूप बनाने की विधि: ठंडी मौसम में वेज और नॉनवेज सूप का सेवन करना आम है। ये शरीर को गर्माहट के साथ-साथ सर्दियों की ठंड से राहत भी देते हैं। इस मौसम में सबसे अधिक लोग चिकन सूप पसंद करते हैं। चिकन में प्रोटीन, फॉस्फोरस, विटामिन बी 12, सेलेनियम और नियासिन बी 3 भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, चिकन में आयरन और आयोडीन की मात्रा भी अच्छी होती है। इसी कारण ये लोगों की पसंद बन गया है। लेकिन क्या आपको पता है? पालक एक ऐसी सब्जी है जिसका सूप सर्दियों में लेने पर ये चिकन सूप से अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें चिकन से भी अधिक पोषक तत्व होते हैं।

पालक में मौजूद पोषक तत्व

पालक में प्रमुख रूप से विटामिन एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन ए, सी, और के1, फोलेट (बी9) और आयरन होता है। ये चिकन के मुकाबले सस्ता और काफी सारे पोषक तत्वों से भरा होता है। आज हम आपको पालक के सूप बनाने की सरल विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।

Winter Soup Recipe में घर पर बनाएं पालक का सूप

250 ग्राम पालक का सूप बनाने के लिए आपको 2 टमाटर, 1 चम्मच मक्खन, 1 चम्मच क्रीम, स्वादानुसार अदरक, काली मिर्च, काला नमक, 1 नींबू, और थोड़ा हरा धनिया चाहिए होगा। सूप बनाने के लिए पालक को अच्छे से धोकर काट लें और फिर एक बर्तन में पानी उबालें और इसमें पालक डाल दें। साथ ही बारीक कटे हुए टमाटर, अदरक और बाकी चीजें डालें। इसे लगभग 5 मिनट तक उबालें। फिर ठंडा होने पर इसे मिक्सी में बारीक पीस लें। इसके बाद इसे मलाई, हरे धनिए, नींबू, मक्खन और काली मिर्च के साथ सजाकर गरमा-गरम परोसें। आप इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियां भी मिला सकते हैं। सर्दियों में पालक का सूप चिकन सूप को भी चुनौती देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version