एंटरटेनमेंट

‘बॉर्डर 2’ का टीजर और समीक्षा: लड़ाई का सीन, चारों ओर बमबारी और सनी देओल का गर्जन, जो बोले- हिम्मत है तो आ, दर्शकों ने कहा- धुरंधर के बाद अगली बड़ी फिल्म

Published

on

बॉर्डर 2 टीजर: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। आखिरकार, आज विजय दिवस पर टीज़र को जारी कर दिया गया। मेकर्स ने पहले ही एक पोस्टर जारी कर दर्शकों को टीज़र रिलीज़ के बारे में सूचित किया था। इस पोस्टर में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी एकसाथ नजर आए। अब जब टीज़र रिलीज़ हो गया है, फैंस अपनी उत्सुकता नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं। देशभक्ति से भरा हुआ यह टीज़र हर भारतीय के दिल में गहराई छोड़ देगा। टीज़र पर एक्स ऐप पर प्रतिक्रियाएँ आना शुरू हो गई हैं।


‘बॉर्डर 2’ का टीज़र

‘बॉर्डर 2‘ के टीज़र में शुरूआत युद्धभूमि के दृश्य सामने आती है। चारों ओर बम और गोलियों की आवाज है और तभी सनी देओल की गूंजती हुई आवाज सुनाई देती है, “तुम कहीं से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से या जमीन से- तुम सामने एक हिंदुस्तानी को खड़ा पाओगे। जो तुम्हारी आंखों में आंखें डालकर कहेगा- सीना ठोक कर कहेगा- हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान।” टीज़र में मोना सिंह और सोनम बाजवा की झलक भी देखने को मिलती है। सनी देओल, वरुण धवन और अहान पांडे का शानदार अंदाज़ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएँ

गणतंत्र दिवस से 3 दिन पहले रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’

‘बॉर्डर 2’ को दर्शक 23 जनवरी 2026 को सिनेमा हॉल में देख सकेंगे। 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस से ठीक तीन दिन पहले इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। बड़े पर्दे पर इस फ़िल्म को देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह मूवी 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, राखी, पूजा भट्ट, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, शर्बानी मुखर्जी ने काम किया था। वह फिल्म भी सुपरहिट रही थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version