एंटरटेनमेंट

सुनीता आहुजा ने जया बच्चन के पैप्स विवाद पर दी प्रतिक्रिया, जानें गोविंदा की पत्नी का क्या बयान है

Published

on

सुनीता आहूजा: बेझिझक अपनी बात रखने में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कभी पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग पर जया बच्चन की पैप्स विवाद पर कुछ ऐसा कहा है, जो चर्चा का विषय बन गया है। क्या उन्होंने इस दौरान जया बच्चन का समर्थन किया है? आइए जानते हैं पूरी जानकारी। दरअसल, सुनीता आहूजा ने एक व्लॉग शेयर किया जिसमें वह अपने फैंस के सवालों का जवाब देती नजर आती हैं। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि सुनीता मैम, आप हमेशा पैप्स और मीडिया के साथ मजे करती हैं, मिठाई देती हैं, लेकिन जया बच्चन ने उनकी बुरी तरह से बेइज्जती की।

जया बच्चन के बारे में सुनीता आहूजा ने क्या कहा

फैंस के सवाल का जवाब देते हुए सुनीता आहूजा कहती हैं कि “भाई देखो, हर किसी की सोच अलग होती है, वह जया जी हैं। हो सकता है कि वह परेशान होती हों। मैं उनके बारे में कुछ नहीं कह सकती, वह बहुत बड़ी हैं, लेकिन अगर उन्हें कुछ पसंद नहीं है तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं तो सभी के साथ मजे करती हूं। मुझे लगता है कि सुबह उठना है और मजे करना है क्योंकि जीवन में कुछ नहीं है। इंसान की जिंदगी बहुत मुश्किल से मिलती है। खेल-खेल में हंसते-खेलते बिताओ, झगड़ना और लड़ाई करना इसका कोई लाभ नहीं है।”

क्या सुनीता आहूजा को जया बच्चन पसंद हैं?

इसके अलावा, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कहती हैं कि “आखिर में हमें सभी को ऊपर ही जाना है, इसलिए जीवन को हंसते-खेलते जी लो। अगर उन्हें पसंद नहीं है तो उनके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी।” जया बच्चन के बारे में कुछ भी कहने से बचने में अपनी भलाई समझी और कहा कि वह इस विषय पर कुछ नहीं बोल सकती।

इस दौरान सुनीता आहूजा अपने व्लॉग में रणवीर सिंह की अदाकारी, अक्षय खन्ना की एक्टिंग, गौरव खन्ना के बिग बॉस जीतने और आने वाले वर्ष 2026 के बारे में चर्चा करती दिखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version