एंटरटेनमेंट
सोनम कपूर: बेटे वायु के बाद नए सदस्य के आने की तैयारी, सोशल मीडिया पर हॉट-पिंक ड्रेस में बेबी बंप किया प्रदर्शित
सोनम कपूर: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने गुरुवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में खबर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ अद्भुत तस्वीरें साझा कर सभी को हैरान कर दिया। इन तस्वीरों में सोनम अपने बेबी बंप को दिखाती नजर आ रही हैं। कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा है, “माँ”। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बधाईयों की बाढ़ आ गई है। सेलेब्स और उनके फैंस, सभी उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं और कमेंट में उनकी तारीफ कर रहे हैं।
पति ने दिया प्यारा संदेश
सोनम ने इस फोटोशूट में प्रिंसेस डायना का एक हॉट-पिंक ऊनी सूट पहना था। उनके आउटफिट में बड़े पैडेड शोल्डर और सॉफ्ट कर्व लाइन थी, जो लेट प्रिंसेस डायना के प्रसिद्ध लुक्स से काफी मिलती-जुलती दिख रही थी। सोनम का यह फैशनेबल अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसे “एलीगेंट”, “क्लासिक” और “क्वीन वाइब्स” जैसे कमेंट्स देकर सराह रहे हैं। सोनम की तस्वीर शेयर करने पर उनके पति आनंद आहूजा ने तुरंत कमेंट किया, “डबल ट्रबल”।
सोनम कपूर का करियर
आपको बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी। साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। तब से सोनम अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मातृत्व यात्रा के छोटे-छोटे पलों को साझा करती रहती हैं। सोनम के करियर की बात करें, तो उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘रांझणा’, ‘नीरजा’ जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी का खास जलवा दिखाया। शादी और मातृत्व के बाद सोनम ने फिल्मों से थोड़े समय का ब्रेक लिया था। 2023 में आई उनकी फिल्म ‘ब्लाइंड’ से उन्होंने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की। अब सोनम कपूर जल्द ही ‘Battle for Bittora’ में दिखाई देने वाली हैं।