एंटरटेनमेंट
‘हक’ का ओटीटी प्रीमियर: घर पर बैठकर देखें इमरान हाशमी की फिल्म, जानें रिलीज तिथि और प्लेटफॉर्म की जानकारी
हक ओटीटी रिलीज: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। फिल्म आज, 2 जनवरी 2026 को, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ मिली थीं। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि मूवी को ओटीटी पर बेहतर रिस्पांस प्राप्त हो। आइए, हम आपको इसके ओटीटी रिलीज के बारे में बताते हैं।
थिएटर के बाद अब ओटीटी का समय
फिल्म ‘हक’ नवंबर 2025 में सिनेमा में प्रदर्शित हुई थी। इसकी मजबुत कहानी और स्क्रीन पर उपस्थित होन के कारण फिल्म दर्शकों में चर्चित रही, लेकिन कमाई में असफल रही। यदि किसी कारणवश दर्शकों ने इसे थिएटर में नहीं देखा, तो अब वे इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। अगर आपको कोर्ट रूम ड्रामा, सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी, और सामाजिक अधिकारों पर बनी फिल्में पसंद हैं, तो ‘हक’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
फिल्म की कहानी
‘हक’ की कहानी 1985 के एक कोर्ट केस से प्रेरित है, जो महिलाओं के अधिकारों, न्याय और सामाजिक चेतना जैसे गहरे मुद्दों को उजागर करती है। कहानी यामी गौतम (शाजिया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सामान्य लेकिन शिक्षित महिला है। उसका विवाह अब्बास खान (इमरान हाशमी) के साथ होता है, जो एक सफल वकील है। एक दिन, अचानक अब्बास घर में अपनी दूसरी पत्नी लाता है। थोड़े समय बाद वह शाजिया को तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लेता है। इसके बाद शाजिया अपने अधिकारों की लड़ाई कानून के जरिए लड़ती दिखती है। फिल्म में यामी एक मजबूत और भावनात्मक भूमिका में नजर आती हैं, जबकि इमरान हाशमी नई शैली में कहानी को आगे बढ़ाते हैं।