एंटरटेनमेंट
120 बहादुर: विवादों के बीच फरहान अख्तर इस तरह रेजांगला युद्ध के शौर्य दिवस पर बनाएंगे इतिहास
120 बहादुर: फरहान अख्तर की 130 बहादुर फिल्म के बारे में चर्चा हो रही है। यह सच है कि अहीर समुदाय के द्वारा इस पर विवाद उठाया गया है क्योंकि लगातार फिल्म के नाम को बदलने की मांग की जा रही थी। लेकिन इन सभी के बीच, 1962 के रेजांग ला युद्ध की 63वीं वर्षगांठ के मौके पर इसका एक विशेष प्रीव्यू आयोजित किया गया है। 120 साहसी भारतीय शहीदों ने 3000 चीनी सैनिकों का सामना करते हुए अपने प्राणों की बाजी लगाई थी और यही कारण है कि आज भी इस दिन का महत्व बना हुआ है। आइए देखते हैं फरहान अख्तर ने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए क्या कदम उठाया है।
120 बहादुर के पेड प्रीव्यू के महत्व
असल में, 120 बहादुर का पेड प्रीव्यू 18 नवंबर को घोषित किया गया। दिलचस्प बात यह है कि 18 नवंबर वही दिन है जब 1962 में रेजांग ला की लड़ाई लड़ी गई थी, जब 120 भारतीय सैनिकों ने अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी थी। यह तारीख वास्तव में उन बहादुर शहीदों के लिए एक श्रद्धांजलि है। फरहान अख्तर के इस कदम की प्रशंसा करते हुए एक रेडिट यूजर ने कहा कि सच में यह एक बहुत ही सोच-समझकर लिया गया निर्णय है, ऐसा लगता है कि टीम उन सैनिकों की भावना का सम्मान करना चाहती थी।
फरहान अख्तर ने कैसे बनाया इतिहास
120 बहादुर, रिलीज से पहले देश भर के 800 डिफेंस थिएटर में प्रदर्शित की जाएगी, जो अपने आप में एक अद्भुत उपलब्धि है। इस खास दिन पर फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच दिखाया जाएगा। यह इसे और भी दिलचस्प बनाता है।
कंट्रोवर्सी पर फरहान अख्तर का क्या कहना है
21 नवंबर को रिलीज होने वाली 120 बहादुर के लिए 3 दिन पहले एक पेड प्रीव्यू रखना आत्मविश्वास से भरा कदम प्रतीत होता है। इस पर बात करते हुए रजत शर्मा के शो में फरहान अख्तर ने कहा कि मैं सिर्फ मेजर शैतान सिंह भाटी पर फिल्म बनाना चाहता था, तब मैं नाम भी वही रखता। यह मेरे लिए आसान होता। कुछ विवाद नहीं होता। असल में कुछ लोग 120 बहादुर का नाम 120 वीर अहीर करने की मांग कर रहे थे। उन पर यह भी आरोप है कि ट्रेलर में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।