एंटरटेनमेंट
2025 का साल खत्म: ‘उई अम्मा’ से लेकर ‘पॉइजन बेबी’ तक ने ऑनलाइन धूम मचाई, हर गाने को मिले लाखों व्यूज
साल का अंत 2025: राशा थडानी का उई अम्मा हो या मलाइका अरोड़ा का प्वाइजन बेबी—इन टॉप गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई है। फिल्मों की तुलना में इन गानों की ज्यादा चर्चा की गई। इसलिए भले ही लोग फिल्म का नाम भूल जाएं, लेकिन इन गानों से लोग हमेशा थिरकते रहेंगे। इस साल के अंत में जानिए कौन से गाने फिल्म की तुलना में ज्यादा उत्सुकता का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इन गानों को खूब पसंद किया है। हर गाने ने व्यूज के मामले में लाखों लोगों को प्रभावित किया है। चलिए देखते हैं साल के अंत 2025 की यह लिस्ट।
‘उई अम्मा’ से राशा थडानी ने साल के अंत 2025 में मचाया बवाल
उई अम्मा गाने को लोगों ने किस कदर सराहा, इसमें कोई संदेह नहीं। आजाद फिल्म का यह गाना 2025 में बेहद लोकप्रिय रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन राशा थडानी के डांस मूव्स की आज भी चर्चा होती है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित आजाद फिल्म के इस गाने को यूट्यूब पर 468 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
प्वाइजन बेबी का जादू दर्शकों पर साल के अंत 2025 में जमकर चला
दिनेश विजन की फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखी गई। हालांकि, फिल्म की कहानी दर्शकों पर उतनी छाप नहीं छोड़ पाई, जितना कि मलाइका अरोड़ा और रश्मिका मंदाना के डांस मूव्स ने। पॉइजन बेबी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचाई और इस गाने को 82 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
लाल परी गाने का जादू साल के अंत 2025 में दर्शकों पर रहा हावी
हाउसफुल 5 का लाल परी गाना भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया और इसे साल के अंत 2025 में काफी खोजा गया। पूरी स्टार कास्ट ने इस गाने को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और इसी वजह से टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इसे 470 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
धुरंधर का शरारत गाना लोगों को खूब भाया
भारत में 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है एवं इसके गाने शरारत ने कमाल कर दिया है। झूमने खान और क्रिस्टल डिसूजा की जोड़ी ने इस गाने को खोजने के लिए लोगों को मजबूर कर दिया है और इसने अब तक 37 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरे हैं। फिलहाल, यह गाना म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में नंबर 1 पर है।
तमन्ना भाटिया का नशा भी साल के अंत 2025 में दिखाई दिया
रेड 2 को दर्शकों ने खूब सराहा और अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। लेकिन तमन्ना भाटिया के गाने नशा पर डांस और उनके मूव्स को लोग आज भी नहीं भूल पा रहे हैं। टी-सीरीज द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 139 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।