Connect with us

स्पोर्ट्स

SA vs AFG: मोहम्मद नबी पर ICC का एक्शन, इस हरकत के बाद लगा मोटा जुर्माना; बढ़ी अफगानिस्तान की मुश्किल

Published

on

ICC Men’s T20 World Cup 2026 में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर बड़ी कार्रवाई की है। आईसीसी ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डि-मेरिट अंक भी जोड़ा है।

क्या है मामला?

आईसीसी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नबी को लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाए गए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.4 से जुड़ा है। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन न करने से संबंधित होता है। घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर की शुरुआत में हुई, जब नबी ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के हाथ में पहने गए रिस्टबैंड को लेकर मैदानी अंपायरों से लंबी बहस की। इस दौरान उन्होंने अंपायर के निर्देशों का तुरंत पालन नहीं किया, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

अम्पायर्स ने की शिकायत

मामले की रिपोर्ट मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, थर्ड अंपायर नितिन मेनन और फोर्थ अंपायर के.एन. अनंतपद्मनाभन द्वारा की गई। इसके बाद आईसीसी इंटरनेशनल पैनल के मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट ने इस पर कार्रवाई करते हुए सजा सुनाई। राहत की बात यह रही कि मोहम्मद नबी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया, जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। आईसीसी के नियमों के अनुसार, लेवल-1 उल्लंघन में न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार होती है, जबकि अधिकतम सजा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले 24 महीनों में यह मोहम्मद नबी का पहला अनुशासनात्मक अपराध है, इसलिए उन पर हल्की सजा दी गई और किसी तरह के निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई।

अफगानिस्तान की राह मुश्किल

इस बीच, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने अफगानिस्तान की टूर्नामेंट में स्थिति और कठिन बना दी है। टीम अब ग्रुप स्टेज से बाहर होने की कगार पर है और सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे, साथ ही अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पोर्ट्स

रमजान में खून-खराबा! काबुल एयरस्ट्राइक पर राशिद खान और मोहम्मद नबी का छलका दर्द

Published

on

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर एयरस्ट्राइक किए जाने की खबरों ने हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में भारी नुकसान हुआ है और करीब 400 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अस्पतालों को भी भारी क्षति पहुंचने की खबर है।

राशिद खान ने जताया दुख

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद खान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने नागरिकों की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि घरों, स्कूलों और अस्पतालों पर हमला करना बेहद गलत है—खासकर रमजान के पवित्र महीने में। राशिद ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं सिर्फ नफरत को बढ़ावा देंगी और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र व मानवाधिकार संगठनों से मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

मोहम्मद नबी ने भी की आलोचना

अफगान क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने भी सोशल मीडिया पर इस एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा की। उन्होंने दावा किया कि एक अस्पताल पर हमले में इलाज के लिए आए लोगों की जान चली गई, जिससे कई परिवार उजड़ गए।

पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार

वहीं पाकिस्तान ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी कार्रवाई आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ थी, न कि आम नागरिकों पर।

बढ़ता जा रहा है तनाव

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है। फरवरी से दोनों देशों के बीच लगातार झड़पों की खबरें आ रही हैं, जिससे हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। काबुल एयरस्ट्राइक को लेकर अब सच क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगा—लेकिन फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और चिंता को और बढ़ा दिया है।

Continue Reading

स्पोर्ट्स

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को झटका, अंग्रेज दिग्गज बोले- ‘मैं मेंटर नहीं बन सकता…’

Published

on

Indian Premier League (IPL) 2026 सीजन की शुरुआत से पहले Delhi Capitals को बड़ा झटका लगा है। टीम के मेंटर और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Kevin Pietersen ने सीजन शुरू होने से कुछ दिन पहले ही अपनी जिम्मेदारी से हटने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Kevin Pietersen पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटर के रूप में जुड़े थे। हालांकि टीम को उनसे जो बड़ी सफलता की उम्मीद थी, वह हासिल नहीं हो सकी। इसके बावजूद उन्होंने टीम के कई युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया। अब आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि वह इस सीजन टीम के साथ मेंटर की भूमिका नहीं निभा पाएंगे।

समय की कमी बताई वजह

अपने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए पीटरसन ने कहा कि वह उस काम की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते जिसमें काफी समय देना पड़े। उन्होंने लिखा, “मैं इस सीजन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर नहीं बन पाऊंगा। मैं उस समय की प्रतिबद्धता नहीं दे सकता जिसकी इस भूमिका को जरूरत है। सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं। हालांकि आप मुझे कमेंट्री बॉक्स में जरूर देखेंगे। आईपीएल दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है और मैं इसे देखने के लिए उत्साहित हूं।”

कमेंटेटर के तौर पर जुड़े रहेंगे

पीटरसन ने साफ कर दिया है कि भले ही वह मेंटर की भूमिका से हट रहे हैं, लेकिन बतौर कमेंटेटर आईपीएल से जुड़े रहेंगे।

इंग्लैंड टीम को कोचिंग देने के संकेत

इस बीच Kevin Pietersen ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वह England national cricket team के कोच बनने के लिए तैयार हैं। पूर्व कप्तान का कहना है कि वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम में बदलाव लाकर उसे नए रूप में ढालने के लिए तैयार हैं।

Continue Reading

स्पोर्ट्स

गुस्से में ग्लव्स-हेलमेट फेंकना पड़ा भारी, सलमान अली आगा को ICC ने दी सजा

Published

on

पाकिस्तान के बल्लेबाज Salman Ali Agha हाल ही में अपने रनआउट को लेकर चर्चा में रहे। पाकिस्तान और Bangladesh national cricket team के बीच चल रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में उनका विकेट विवादों में आ गया। रनआउट दिए जाने के बाद सलमान काफी गुस्से में नजर आए और मैदान पर ग्लव्स व हेलमेट फेंक दिए। अब इस व्यवहार के लिए उन्हें International Cricket Council (ICC) की ओर से सजा मिली है।

रनआउट को लेकर क्यों हुआ विवाद?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला मीरपुर में खेला गया। पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में Mehidy Hasan Miraz की गेंद पर Mohammad Rizwan ने शॉट खेला, जो गेंदबाज की ओर गया। मिराज ने पहले पैर से गेंद रोकी, उस समय सलमान अली आगा पिच के बीच में खड़े थे और गेंद उनके पैर के पास चली गई। इसके बाद मिराज ने गेंद उठाकर सीधे स्टंप्स पर मार दी। फैसला तीसरे अंपायर के पास गया, जिन्होंने सलमान अली आगा को रनआउट करार दिया। आउट दिए जाने के बाद सलमान काफी नाराज दिखे और उनकी Litton Das से भी बहस हो गई। गुस्से में उन्होंने मैदान पर अपने ग्लव्स पटक दिए और पवेलियन लौटते समय हेलमेट भी फेंक दिया।

ICC ने लिया सख्त एक्शन

मैच रेफरी Niamur Rashid ने क्रिकेट उपकरण के साथ दुर्व्यवहार को लेकर सलमान अली आगा के खिलाफ सख्त कदम उठाया। उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट ICC को भेजी। ICC कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 (आर्टिकल 2.2) के उल्लंघन के लिए सलमान अली आगा को फटकार लगाई गई है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। अगर भविष्य में उनका एक और डिमेरिट पॉइंट जुड़ता है, तो उन्हें एक मैच का बैन भी झेलना पड़ सकता है।

पाकिस्तान ने मैच में दर्ज की जीत

मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। बाद में बारिश के कारण मुकाबले को 32 ओवर का कर दिया गया और DLS नियम के तहत बांग्लादेश के लिए लक्ष्य घटाकर 243 रन कर दिया गया। हालांकि बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 114 रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान ने यह मुकाबला 128 रन से जीत लिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

Continue Reading
Advertisement

Trending