एंटरटेनमेंट

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन पर कुछ यूं लुटाया प्यार, वायरल हुआ एक्ट्रेस का पोस्ट

Published

on

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अभिषेक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन ने अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके फैंस के साथ-साथ परिवारवालों ने भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

ऐश्वर्या ने अभिषेक के नाम लिखा पोस्ट

अभिषेक के जन्मदिन को और भी खास बनाते हुए उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक की बचपन की एक क्रॉप की हुई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की है, जिसमें सिर्फ उनकी आंखें नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने अभिषेक को प्यार से “बेबी पापा” कहकर विश किया, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

ऐश्वर्या ने खुलेआम लुटाया अभिषेक पर प्यार

ऐश्वर्या ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी 50 परसेंट बर्थडे डियरेस्ट बेबी पापा। बहुत सारा प्यार, शांति, खुशी, संतोष और अच्छी सेहत मिले। गोल्डन रहिए। प्यार में शाइन करिए।” ऐश्वर्या का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट्स के जरिए अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अरे वाह, कितनी प्यारी तस्वीर है, जन्मदिन मुबारक हो।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “बहुत खूबसूरती से लिखा है, ऐश्वर्या!” एक और यूजर ने लिखा, “खूबसूरत कपल, हमेशा ऐसे ही खुश रहो।” इस तरह के कई प्यार भरे कमेंट्स लगातार आ रहे हैं।

‘गुरु’ के सेट पर हुई थी मुलाकात

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की मुलाकात फिल्म ‘गुरु’ के दौरान हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के वक्त दोनों एक-दूसरे के करीब आए और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। साल 2007 में दोनों ने ग्रैंड अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी अमिताभ बच्चन के बंगले ‘प्रतीक्षा’ में हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। शादी के चार साल बाद, साल 2011 में कपल ने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version