एंटरटेनमेंट

आलिया भट्ट और राजकुमार राव पर्दे पर पहली बार आएंगे साथ, किस फिल्म के लिए मिलाया हाथ?

Published

on

एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ और पीरियड रोमांटिक ड्रामा ‘लव एंड वॉर’ के बाद अब एक बिल्कुल नए और दिलचस्प प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया जल्द ही ‘हाउसवाइफ’ नाम की एक रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक करेंगे। फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें आलिया एक हाउसवाइफ की भूमिका निभाती दिखेंगी।

आलिया संग बन सकती है राजकुमार राव की जोड़ी

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेल लीड के लिए अभिनेता राजकुमार राव से बातचीत चल रही है। उन्होंने प्रोजेक्ट में दिलचस्पी जरूर दिखाई है, लेकिन अभी तक किसी तरह का आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। अगर यह कास्टिंग फाइनल होती है, तो यह आलिया और राजकुमार राव का पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन होगा। खास बात यह है कि आलिया इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करेंगी, बल्कि अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के तहत इसे को-प्रोड्यूस भी करेंगी।

कब शुरू होगी फिल्म?

इस प्रोजेक्ट के लिए वह अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त-सितंबर 2026 के बीच शुरू होने की संभावना है, जो अभिषेक पाठक के ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी होने के बाद फ्लोर पर जाएगी। इसके अलावा, खबर है कि आलिया 2027 के लिए भी कई प्रोजेक्ट्स पर बातचीत कर रही हैं। इनमें मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘चामुंडा’ भी शामिल बताई जा रही है।

‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं आलिया

वहीं वर्कफ्रंट पर आलिया अगली बार यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में बनी हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन शिव रावेल कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और शर्वरी वाघ एक एलीट ऑल-विमेन कॉम्बैट यूनिट की कमांडिंग ऑफिसर्स के रूप में दिखाई देंगी, जबकि बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं।

कब रिलीज होगी ‘अल्फा’?

पहले ‘अल्फा’ को क्रिसमस 2025 पर रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 तय की गई। हालांकि अब इसे एक बार फिर पोस्टपोन कर दिया गया है और उम्मीद है कि यह फिल्म 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी, हालांकि नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इसके अलावा, आलिया फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ भी नजर आएंगी। वर्कफ्रंट पर आखिरी बार उन्हें वेदांग रैना के साथ वासन बाला की फिल्म ‘जिगरा’ में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version