एंटरटेनमेंट

‘झूठे आरोप लगाकर…’, Ameesha Patel के खिलाफ निकला गैर-जमानती वारंट; सफाई में क्या बोलीं एक्ट्रेस?

Published

on

बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले के बाद अब अमीषा पटेल के खिलाफ भी गैर-जमानती वारंट जारी होने की खबर सामने आई है। मुरादाबाद कोर्ट ने चेक बाउंस केस में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। इस पूरे मामले पर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर सफाई दी है। उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या बोलीं अमीषा पटेल?

अमीषा ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए कहा कि मीडिया में मुरादाबाद के पवन वर्मा नामक व्यक्ति द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर खबरें चलाई जा रही हैं, जबकि यह कई साल पुराना मामला है। उन्होंने दावा किया कि उस समय पवन वर्मा ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और तय की गई पूरी राशि भी ले ली थी। इसके बावजूद अब वे दोबारा झूठे आरोप लगाकर कार्रवाई कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि उनके वकील इन कथित झूठे दावों के खिलाफ धोखाधड़ी की आपराधिक कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना चाहती हैं जो बेबुनियाद आरोपों के जरिए सुर्खियां बटोरना चाहते हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह केस साल 2017 में मुरादाबाद की अदालत में पहुंचा था। पवन शर्मा नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में परफॉर्म करने के लिए अमीषा पटेल को 14.50 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे और उनके ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

क्या कानूनी मोड़ लेगा मामला?

बताया जाता है कि 10 लाख रुपये लौटा दिए गए थे, जबकि 4.50 लाख रुपये का एक चेक बाउंस हो गया था। इसी के चलते मामला कोर्ट तक पहुंचा। शिकायत के बाद अदालत की ओर से कई बार समन जारी किए गए, लेकिन पेशी पर अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया। हालांकि, एक्ट्रेस की टीम का कहना है कि यह विवाद पहले ही सुलझाया जा चुका है और दोनों पक्षों के बीच वर्षों पहले समझौता हो चुका था। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी मोड़ आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version