एंटरटेनमेंट

टीवी की संस्कारी ‘अनुपमा’ पति के साथ पूल में हुईं कोजी, रुपाली गांगुली की रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका

Published

on

टीवी शो ‘अनुपमा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। शादी के 13 साल पूरे होने के मौके पर रूपाली ने पति अश्विन के. वर्मा के साथ मालदीव वेकेशन से कई खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते फैंस के बीच छा गई हैं।

रूपाली ने पति के साथ शेयर की तस्वीरें

वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर रूपाली ने अपने पति के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी लिखा। उनकी ये रोमांटिक झलकियां फैंस के लिए किसी सरप्राइज ट्रीट से कम नहीं हैं। शेयर की गई तस्वीरों में रूपाली गांगुली पति के साथ पूल में रिलैक्स और चिल करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने साथ में कई रोमांटिक पोज दिए, जिसमें उनकी केमिस्ट्री साफ झलक रही है। फैंस उनके इस अंदाज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

रूपाली और अश्विन कोजी अंदाज में आए नजर

लुक की बात करें तो रूपाली पूल में शॉर्ट्स और लूज टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं। आंखों पर सनग्लासेस लगाए उनकी मुस्कान यह बताने के लिए काफी है कि वह पति के साथ इस वेकेशन को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। सिर्फ पूल ही नहीं, बल्कि बीच पर भी रूपाली और अश्विन के बेहद कोजी अंदाज में नजर आए। एक्ट्रेस ने पति को बाहों में लेकर कई प्यारे पोज दिए। उनके ये सुकून भरे पल फैंस को सच्चे कपल गोल्स दे रहे हैं।

रूपाली की शादी को हुए 13 साल

इन तस्वीरों के साथ रूपाली ने पति के लिए एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “13 साल पूरे होने की बधाई रुद्रांश के बापू। मैं आपके साथ बूढ़ी होना चाहती हूं।” इसके साथ ही उन्होंने कई हार्ट इमोजी लगाकर अपना प्यार जाहिर किया। बता दें कि रूपाली गांगुली ने साल 2013 में बिजनेसमैन अश्विन के. वर्मा से शादी की थी। सालों बाद भी दोनों का रिश्ता उतना ही मजबूत और खूबसूरत नजर आता है। कपल का एक बेटा भी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। शो ‘अनुपमा’ ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वह घर-घर में पहचानी जाती हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं, रूपाली गांगुली टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version