एंटरटेनमेंट

एक्सीडेंट के बाद मिट गई Anurag Dobhal की पत्नी संग दूरी? अस्पताल में बेबी बंप के साथ दिखीं रितिका; VIDEO वायरल

Published

on

फेमस यूट्यूबर और Bigg Boss 17 के कंटेस्टेंट रह चुके Anurag Dobhal इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाने के बाद उनका एक बड़ा रोड एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच अस्पताल से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं, जिनमें उनकी पत्नी Ritika Chauhan बेबी बंप के साथ उनसे मिलने पहुंचती नजर आ रही हैं।

बेबी बंप के साथ अस्पताल पहुंचीं रितिका

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रितिका चौहान अस्पताल में डॉक्टरों से बातचीत करती नजर आ रही हैं। उनके बेबी बंप को भी साफ देखा जा सकता है। वहीं कुछ वीडियो में वह अनुराग डोभाल के पास खड़ी दिखाई देती हैं। एक क्लिप में तो रितिका काफी भावुक नजर आती हैं और उन्हें रोते हुए भी देखा जा सकता है।

इंस्टाग्राम पर दिया हेल्थ अपडेट

एक दिन पहले रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अनुराग का हेल्थ अपडेट भी साझा किया था। उन्होंने लिखा, “अनुराग को हादसे में कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वे शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। वह जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे। अनुराग अच्छे हाथों में हैं और डॉक्टर उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं।” रितिका ने फैंस से अपील भी की कि वे अफवाहें न फैलाएं और अनुराग के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।

पहले कहा था पत्नी छोड़कर चली गई

कुछ समय पहले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो में दावा किया था कि उनकी पत्नी रितिका उन्हें छोड़कर चली गई हैं। उनका कहना था कि कुछ लोगों ने रितिका को भड़काया, जिसके बाद उन्होंने उन पर भरोसा नहीं किया और दूर चली गईं।

भाई के चैट्स भी आए थे सामने

बाद में अनुराग के भाई की ओर से कुछ चैट्स भी शेयर किए गए थे, जिनमें दावा किया गया कि अनुराग ने रितिका पर हाथ उठाया था और उन्हें धोखा भी दिया था। हालांकि इन आरोपों की सच्चाई को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले साल की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

बता दें कि अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने पिछले साल सितंबर में प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। उस समय एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें रितिका को अस्पताल ले जाते हुए देखा गया था। उसी दौरान अनुराग ने बताया था कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया से काफी हद तक गायब थे। करीब छह महीने बाद अब अनुराग ने अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों का खुलासा किया है, जिसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version