एंटरटेनमेंट

संन्यास के बाद भी क्यों रिलीज हो रहे हैं Arijit Singh के गाने? सिंगर ने सफाई, फैंस को दिया स्पेशल मैसेज

Published

on

मशहूर गायक Arijit Singh ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया था। उनके इस फैसले से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि संन्यास के ऐलान के बाद भी उनके गाने रिलीज होते रहे, जिससे कई लोगों ने सवाल उठाए। हाल में उन्होंने Aamir Khan की फिल्म ‘एक दिन’ में भी अपनी आवाज दी, जिसने हैरानी और बढ़ा दी।

अरिजीत सिंह ने फैंस को दिया मैसेज

इन सब चर्चाओं के बीच अरिजीत सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि संन्यास की घोषणा से पहले उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स साइन किए थे, जिन्हें पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। इसी कारण उनके कई गाने अभी भी रिलीज के लिए लंबित हैं और वे आने वाले महीनों में एक-एक कर सामने आते रहेंगे।

अरिजीत ने अपने फैसले पर की बात

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक संदेश में उन्होंने अपने श्रोताओं का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि यह संदेश सिर्फ उनके सच्चे श्रोताओं के लिए है और इस “निर्दयी दुनिया” में उन्हें जो प्यार और दयालुता मिली है, उसके लिए वे बेहद आभारी हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स लेना बंद कर दिया है और अपने संन्यास के फैसले को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं।

अरिजीत ने फैंस को दी गुड न्यूज

अरिजीत ने आगे बताया कि कई अधूरे और पेंडिंग गाने अभी पूरे होने बाकी हैं, इसलिए वे अगले साल तक भी रिलीज हो सकते हैं। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे शांत रहें, बेवजह बहस में समय न गंवाएं और अपने जीवन पर ध्यान दें—पढ़ें, प्रेम करें और ध्यान लगाएं। अंत में उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, “और फिर कौन जाने आगे क्या होगा।” गौरतलब है कि 27 जनवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी। लगभग एक महीने बाद आया यह संदेश फैंस के लिए राहत और भावनाओं से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version