लियोनेल मेसी ने फुटबॉल जगत से विराम ले लिया है। मेसी ने 31 अगस्त को रात में इंस्टाग्राम पर तीन पन्नों की चिट्ठी डालकर अपने 21 साल के बड़े फुटबॉल करियर से रिटायरमेंट का ऐलान किया, जिसे देख फैंस बहुत ही भावुक दिखे। सोशल मीडिया पर फैंस ने बहुत ही प्यार दिखाया और मेसी को हैप्पी रिटायरमेंट GOAT बोलते हुए रिटायरमेंट विश किया। 

मेसी के तीन पन्नों की चिट्ठी 

लियोनेल मेसी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, '2026 फाइनल को इतना समय गुजर गया है और काफी सोचने के बाद, मैं सभी को ये कहना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं। ये मेरा ऐसा फैसला है जिससे मुझे बहुत दुख हो रहा है, लेकिन मुझे लगता है ये बिलकुल सही वक्त है मेरे संन्यास लेने का।' मेसी ने कसम खाकर कहा- 'मैंने अर्जेंटीना को अपना सब कुछ दिया, बीते कुछ सालों में ही नहीं- जब हमने बहुत कुछ जीता, लेकिन उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी की इज्जत रखने के लिए मेहनत की है और अपना सब कुछ दिया है। मेरी कोशिश रही है कि आप सभी को खुश देख सकूं और फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना को गर्व महसूस करवा सकूं।'

मेसी का बयान 

उन्होंने आगे लिखा, 'ज्यादा वक्त नहीं बचा है और मेरे जिंदगी के कई चैप्टर खत्म हो रहे हैं। ये एक ऐसा स्टेज है जो मुझे बहुत दुख दे रहा है। मुझे अर्जेंटीना नेशनल टीम का हिस्सा रहना हमेशा से पसंद रहा है और आगे भी रहेगा और अब मैं उस स्थान पर हूं जहां मैं अर्जेंटीना को कुछ दे नहीं सकता।'

लियोनेल मेसी का 21 साल का इंटरनेशनल करियर 

मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल में 17 अगस्त 2005 में डेब्यू किया था। उसके बाद अर्जेंटीना अंडर 20 में मेसी का सिलेक्शन सीनियर मेंस में हुआ। मेसी ने अर्जेंटीना से 207 मैचेस खेले और 125 गोल दागे, साथ ही उन्होंने 68 असिस्ट भी किए हैं। मेसी का इंटरनेशनल करियर 2005 - 2026 तक रहा है। मेसी ने कुल 17,120 मिनट अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खेला है। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। मेसी का वर्ल्ड कप करियर भी बहुत शानदार रहा हैं, जहां मेसी ने कुल 34 मैच में 21 गोल दागे हैं।