एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर बिश्केक में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अहम मुलाकात हुई। मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के तत्काल और शांतिपूर्ण समाधान की अपील करते हुए कहा कि अब अंतहीन युद्ध से आगे बढ़कर युद्ध के अंत की दिशा में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने शांति के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के अलावा व्यापार, निवेश, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। 

शांति को लेकर मोदी का बड़ा बयान

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि युद्ध का हर दिन इंसानियत के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों को सपोर्ट करता है। मोदी ने कहा कि भारत महात्मा गांधी और भगवान बुद्ध की धरती है और शांति में विश्वास रखता है। दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध, व्यापार और निवेश पर भी बात की।

शांति के लिए सारे प्रयास करता है भारत 

बैठक की शुरुआत में मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा- 'हम यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा करते रहे हैं। जब पिछली बार मुलाकात हुई तब, आपने मुझे इस मामले के सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी।' आपको बता दें, पीएम मोदी ने कहा- 'युद्ध मानवता को हर दिन पीछे धकेलता है, जबकि शांति की दिशा में उठाया कदम मानवता में नई उम्मीद और उत्साह भरता है। हमें अंतहीन युद्ध से दूर हटकर युद्ध के अंत की ओर बढ़ना चाहिए। यह मानवता के कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।'

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले अहम मुलाकात

मोदी और पुतिन की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब पुतिन जल्द ही भारत आने वाले हैं। रूसी राष्ट्रपति BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचेंगे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मोदी ने पुतिन की पिछली भारत यात्रा को याद किया 

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल पुतिन की भारत यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- 'पिछले साल आपकी भारत यात्रा बेहद सफल और वास्तव में यादगार रही थी। हमारे लिए संतोष की बात है कि हमारा सहयोग लगातार उंचाइयों को छू रहा है।'