एंटरटेनमेंट

सलमान खान ने वैलेंटाइन डे पर किसे कहा ‘आई लव यू’? वायरल हुआ ‘दबंग’ का रोमांटिक अंदाज

Published

on

सलमान खान 60 साल के हो चुके हैं और अभी तक भाईजान ने शादी नहीं की है। बीते कई सालों से सलमान की शादी की उम्मीद लिए बैठे उनके फैंस अब शादी से जुड़ा सवाल भी करना बंद कर चुके हैं। इसी बीच अब सलमान खान का एक रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। आज वैलेंटाइन डे के स्पेशल मौके पर सलमान खान ने किसी को आई लव यू कहा है। अब वो किस हसीना के सामने प्यार का इजहार कर रहे हैं? आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा होगा। तो बता दें, वीडियो में नजर आ रही हसीना कोई और नहीं बल्कि Chitrangada Singh हैं। साथ ही वीडियो उनकी फिल्म Battle of Galwan के नए गाने का है।

वैलेंटाइन डे पर गाना ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज

दरअसल, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का पहला देशभक्ति से भरपूर गाना ‘मातृभूमि’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे Arijit Singh ने अपनी आवाज दी थी। अब मेकर्स ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फिल्म का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ भी जारी कर दिया है।

प्यार और इंतजार की कहानी

‘मैं हूं’ एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे Chitrangada Singh और सलमान खान पर फिल्माया गया है। यह गीत एक फौजी और उसके परिवार की भावनात्मक दुनिया को दर्शाता है—जहां खुशियों से भरे पारिवारिक पल हैं, तो वहीं दूरियों, इंतजार और खामोशी का दर्द भी है। गाने में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींचती है और रिश्ते की गहराई को खूबसूरती से पेश करती है।

दमदार म्यूजिक टीम

इस रोमांटिक गीत को दिग्गज गायिका Shreya Ghoshal और गायक-संगीतकार Ayaan Lal ने आवाज दी है। अयान लाल ने ही इसका संगीत तैयार किया है, जबकि गीत के बोल अयान लाल और Shabbir Ahmed ने मिलकर लिखे हैं।

रिलीज डेट और कहानी

फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia ने किया है और यह 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां भारतीय सैनिकों ने बिना हथियारों के भी साहस और शौर्य का परिचय दिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘मातृभूमि’ के बाद ‘मैं हूं’ दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाता है और फिल्म की रिलीज से पहले कितना बज़ तैयार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version