रिलिजन
बेड के नीचे या पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना वास्तु दोष के कारण बढ़ सकती है परेशानी
Vastu Shastra के अनुसार घर की हर चीज की दिशा और प्लेसमेंट का हमारी जिंदगी और ऊर्जा पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर घर में सामान सही दिशा में न रखा जाए तो इससे वास्तु दोष पैदा हो सकता है, जिसका असर हमारी सेहत, मानसिक स्थिति और आर्थिक हालात पर भी पड़ सकता है। खास तौर पर बेडरूम में रखी चीजों का प्रभाव ज्यादा माना जाता है। कई लोग कमरे को व्यवस्थित रखने के लिए बेड के नीचे अलग-अलग सामान रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह आदत सही नहीं मानी जाती। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें बेड के नीचे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें
- लोहे का सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के नीचे लोहे की वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। कई बार लोग बेकार या कम इस्तेमाल होने वाला लोहे का सामान बेड के नीचे रख देते हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है। - झाड़ू
कई घरों में जगह बचाने के लिए झाड़ू को भी बेड के नीचे रख दिया जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार यह ठीक नहीं है। ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। - सोना-चांदी के गहने
बेड के नीचे सोना या चांदी के गहने रखना भी शुभ नहीं माना जाता। इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और घर की आर्थिक स्थिति पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। - किताबें
अक्सर लोग किताब पढ़ते-पढ़ते सो जाते हैं और किताब को बेड या उसके नीचे ही छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो सकती है।
बेड के पास भी न रखें ये चीजें
जूते-चप्पल
सोते समय बेड के पास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। यह भी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का कारण बन सकता है।
पानी की बोतल
कई लोग रात में प्यास लगने के डर से बेड के बिल्कुल पास पानी की बोतल रख लेते हैं। वास्तु के अनुसार पानी को बेड से थोड़ा दूर रखना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसका असर मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान
बेड पर या उसके आसपास इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे घड़ी, मोबाइल या लैपटॉप नहीं रखना चाहिए। इनसे भी वास्तु दोष बढ़ने की संभावना रहती है।
बेड की दिशा का भी रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र में बेड की दिशा को भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सही दिशा में रखा गया बेड घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करता है।वास्तु के अनुसार बेडरूम उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना अच्छा माना जाता है। वहीं बेड की दिशा दक्षिण या पूर्व की ओर होना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और वास्तु सिद्धांतों पर आधारित है। इसकी सत्यता या सटीकता की हम पुष्टि नहीं करते। विस्तृत जानकारी के लिए किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।