एंटरटेनमेंट
‘वो 10 जगह मुंह मारे जा रहा है…’, अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कसा तंज, क्यों बोलीं- ‘कौन करेगा मुझसे शादी?’
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और एक्टर पवन सिंह एक समय डेटिंग कर चुके हैं। इस दौरान अक्षरा ने पवन पर फिजिकल अब्यूज और धमकाने के आरोप लगाए थे। इन घटनाओं के चलते उनका रिश्ता टूट गया। हाल ही में एक पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि लोग लगातार उनसे पवन सिंह के बारे में सवाल पूछते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है।
अक्षरा ने पॉडकास्ट में जाहिर की नाराजगी
अक्षरा ने कहा, ‘जमाना हो गया। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही नाम के साथ उलझ के नहीं। वो 10 जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है। उसको कोई सवाल नहीं पूछ रहा है। मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है। क्यों? सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं लड़की हूं! तो यह मेरा गुनाह है क्या? और एक अफेयर अगर हो गया तो मैं मेरे क्या होना चाहिए? मुझे लटका दो फिर फांसी पर, अगर ऐसे सारे सवाल मेरे जीवन में बार-बार मुझे हिंट करते रहे और मैं हर दूसरे तीसरे दिन सोशल मीडिया पर एक कवरेज पर आ जाऊं। मेरा रील बना दिया जाए, मेरे वीडियोस आए उसके साथ लिंक करके, तब तो मेरा जीवन कभी बच ही नहीं सकता है। तो मैं तो ऐसे ही एक नाम के साथ चिपक के आगे रह जाऊंगी।’
अक्षरा को हुई अपनी शादी की चिंता
अक्षरा ने आगे कहा, ‘कौन करेगा मुझसे शादी? मेरे घर में पेरेंट्स नहीं हैं? मेरे घर में भी पेरेंट्स हैं। उनके भी इमोशंस हैं। हर रोज इसके बारे में बात क्यों करनी है? ये एक सड़ा हुआ नाम जिसपर कंटिन्यू हम बात ही कर किए जा रहे हैं। किए जा रहे हैं और वो 10 जगह मुंह मारे जा रहा है। वो पब्लिकली है। उसका चरित्र क्या है? वो हर जगह प्रमाणित है। फिर भी लोग उसको क्यों नहीं बोल रहे हैं? उससे क्यों नहीं पूछ रहे हैं? कि तुमने कभी क्या किया होगा लाइफ में?’
पवन सिंह के प्रति कोई नरमी नहीं
अक्षरा से पूछा गया कि क्या उनके मन में पवन सिंह के प्रति अभी भी कोई सॉफ्ट कॉर्नर है। इसके जवाब में अक्षरा ने कहा, ‘वो कौन है?’ उन्होंने अंजलि राघव के वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पवन सिंह ने अंजलि की कमर पर हाथ लगाया था। अक्षरा ने कहा कि इसमें अंजलि की गलती थी। यदि वे अंजलि की जगह होतीं तो तुरंत उसे धक्का देतीं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी आपको छूए तो तुरंत रिएक्ट करना चाहिए।
2019 में हुई एफआईआर
साल 2019 में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि पवन सिंह उन्हें धमका रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके बारे में अश्लील तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।