एंटरटेनमेंट
‘बिग बॉस 18’ की ये हसीना भयानक हादसे का शिकार, ड्राइवर की गलती से जान पर आ सकती थी बात
रियलिटी शो बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस यामिनी मल्होत्रा अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री की पार्टियों में उनकी मौजूदगी हमेशा चर्चा का विषय बनती है, लेकिन इस बार वजह उनका लुक नहीं बल्कि एक चौंकाने वाला वीडियो है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
ड्राइवर की लापरवाही पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में यामिनी एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुई, जिसमें एक्ट्रेस का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि यामिनी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना के बाद उनका गुस्सा सड़क पर ही फूट पड़ा।
सड़क पर गिरते-गिरते बचीं यामिनी
बीती रात यामिनी मल्होत्रा एक पार्टी के लिए स्पॉट हुई थीं। इस दौरान वह ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यामिनी मुस्कुराते हुए कार से उतरती हैं और सबसे पहले अपने कपड़े ठीक करती हैं। इसके बाद वह सामने से गुजर रहे एक स्कूटी सवार को इशारा करती हैं और खुद थोड़ा पीछे हट जाती हैं। इसी बीच ड्राइवर अचानक कार आगे बढ़ा देता है, जिससे यामिनी का बैलेंस बिगड़ जाता है। वह गिरते-गिरते बचती हैं और इस लापरवाही से नाराज होकर ड्राइवर पर चिल्लाती नजर आती हैं।
पार्टी में पहुंची थीं यामिनी
हालांकि, मौके पर मौजूद पैपराजी ने स्थिति को संभाल लिया और यामिनी को शांत कराया। इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को संभालते हुए कैमरों के सामने पोज भी दिए। अगर यामिनी के लुक की बात करें, तो उन्होंने इस पार्टी के लिए ब्लू मिनी ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप चुना था। उनकी ड्रेस का मैटीरियल प्लास्टिक जैसा नजर आया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उनके लुक का मजाक उड़ाया, तो कुछ ने हादसे पर चिंता भी जताई।
क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने कमेंट किया, “ड्राइवर को बाथरूम जाने की जल्दी थी क्या?” वहीं दूसरे ने लिखा, “नीले रंग का प्लास्टिक बैग क्यों पहन लिया?” एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “ड्रेस नहीं मिली तो गिफ्ट पैक करने वाली पन्नी पहन ली।” इस तरह यामिनी मल्होत्रा एक बार फिर अपने वीडियो और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं, जहां फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।