एंटरटेनमेंट
Bandar की रिलीज डेट हुई रिवील, जानें Bobby Deol की फिल्म सिनेमाघरों में कब मचाएगी धमाल
अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते साल सितंबर में इस फिल्म का प्रीमियर Toronto International Film Festival में हुआ था और अब यह भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक एलान कर दिया।
कब रिलीज होगी ‘बंदर’?
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और सपना पब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट के साथ जारी नए पोस्टर में बॉबी देओल का इंटेंस और गंभीर लुक देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
क्या है ‘बंदर’ की कहानी?
फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर पिछले साल जुलाई में जारी किया गया था, जिसके बाद इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया। अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज की साजिशों और सिस्टम के गलत इस्तेमाल के जाल में फंस जाता है। यह एक भावनात्मक और संघर्ष से भरी यात्रा को दर्शाती है।
फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप इससे पहले ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘Dev.D’ जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं। अपनी अलग और यथार्थवादी कहानी कहने की शैली के लिए मशहूर अनुराग एक बार फिर नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने हैं। रिलीज डेट के साथ सामने आए बॉबी देओल के पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है और फैंस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।